रेजर हेयर कटिंग
हम बहुत सारे एडवांस हेयरकट के बारे में सुनते आए हैं एडवांस हेयरकट को सीजर से किया जाता है लेकिन कुछ एडवांस हेयरकट ऐसे होते हैं जिनमें रेजर का इस्तेमाल किया जाता है आमतौर पर रेजर सेविंग (दाढ़ी ) बनाने के काम में यूज किया जाता है लेकिन अगर रेजर को ही ढंग से बालों पर लगाया जाए तो बालों का पूरा लूक ही बदल जाता है लेडीज हेयर कट में जब हम बालों में डीप लेयर देते हैं तो हमें रेजर की जरूरत पड़ती है रेजर को बालों के एंड में जब लगाया जाता है तो एक्स्ट्रा हेयर निकल जाते हैं और बालों में लेयर्स आ जाते हैं जो बहुत ही खूबसूरत और यूनिक दिखता है
रेजर हेयर कट करने का तरीका
1. सबसे पहले हम बालों में शैंपू करेंगे और बालों को अच्छे से धोएंगे ताकि बालों में कोई भी गंदगी या धूल मिट्टी ना रहे
2. क्लासिक 4 सेक्शन और हॉरिजॉन्टल सेक्शन निकालेंगे
3. सीजर की मदद से बालों को 90° या 180° पर हेयरकट करेंगे
4. आप किसी भी डिग्री पर हेयर कट कर सकते हैं
5. हेयरकट जब आपका कंप्लीट हो जाए तो आप उस में अच्छे से ब्लो ड्रायर करेंगे
6. ब्लो ड्रायर कंप्लीट होने के बाद आप फिर से लोंग हेयर सेक्शन निकालेंगे और बालों के एंड में रेजर हेयर कट करना शुरू करेंगे
7. कम से कम रेजर लगाने में बालों में 20 मिनट का समय लगेगा
गीले बालों में रेजर हेयर कट
1. सबसे पहले हम बालों में शैंपू करेंगे और बालों से धूल मिट्टी अच्छी तरह से निकाल लेंगे
2. बालों में क्लासिक 4 सेक्शन और वर्टिकल सेक्शन निकालेंगे
3. छोटे-छोटे सबसेक्शन निकालकर गीले बालों में रेजर से कट करेंगे
4. थर्टी मिनट्स कंप्लीट होने के बाद पूरे बालों में जबरदस्त लेयर आ जाएंगे
5. इस हरकत से आपके बालों में बहुत अच्छा वॉल्यूम भी क्रिएट होगा
Razor Hair Cutting | रेजर हेयर कटिंग कैसे करते हैं जानिए
1 Comments
Nice & Amazing Info for Razor hair cut .🙏
ReplyDelete