बालों का झड़ना
बालों के झड़ने के कई कारण है | ज्यादा थकान, खाने में पौष्टिक आहार नहीं लेना, नींद की कमी, ज्यादा दवाइयां खाना, बार-बार अपना शैंपू और कंडीशनर को बदलना, बालों में ज्यादा डैंड्रफ होना, बालों में हेयर कलर जैसे केमिकल का भरपूर इस्तेमाल करना आदि |
बालों का झड़ना कैसे पहचाने
कंघी करते समय बालों का गुच्छा निकलना या बहुत सारे बालों का हर बार टूटना | सर धोते समय बाल ही बाल निकलना | आपके घर में लगातार फर्स्ट में बालों का दिखना | आपके कपड़ों में और शोल्डर में बालों का झड़ना | एवं जब भी आप रोजमर्रा में अपने बालों में हाथ लगाते हैं तो बाल आपके हाथों में आना यह कारण है कि आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं |
बालों का झड़ना कैसे बंद करें |
1. अपने भोजन में विटामिन और प्रोटीन की मात्रा को ज्यादा कर दें जैसे हरी सब्जियां, फल और दूध का सेवन नियमित तौर पर करें, साथी काजू किशमिश बादाम भी अपनी डाइट में शामिल करें |
2. प्रोफेशनल शैंपू का इस्तेमाल करें जैसे Loreal,Wella | अपने बालों के टेक्चर के हिसाब से ही शैंपू का चयन करना चाहिए जैसे :
A. ड्राई हेयर में (dry hair shampoo)
B. ऑइली हेयर में ( oily hair shampoo )
C. कलर हेयर में ( colour hair shampoo )
D. डैंड्रफ हेयर में ( anti dandruff shampoo )
कलौंजी हेयर ऑयल
कलौंजी का तेल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है | यह बालों का झड़ना तो रुकता ही है साथ में बालों को मोटा भी करता है और बालों में एक अच्छी ग्रोथ भी लाता है | कलौंजी के तेल को आप डायरेक्ट ही अपने सर में लगा सकते हैं | रात को सोने के पहले कलौंजी के तेल को हल्का सा गर्म करें | फिर इस तेल को अपने स्कैल्प में और बालों में अच्छी तरह से लगाएं और बहुत ही हल्के हाथों से मालिश करें | अगर आपको बहुत ज्यादा हेयर फोन है तो जोर से और बहुत देर तक मालिश ना करें | अब पूरी रात इसे अपने सर में ऐसे ही रहने दीजिए | सुबह उठकर किसी अच्छे प्रोफेशनल शैंपू से अपना हेयर वाश करें | सप्ताह में तीन बार यह जरूर करें आप देखिए आपको इसके बहुत अच्छे रिजल्ट मिलने शुरू हो जाएंगे | जब तक आपके बाल झड़ना बंद ना हो जाए यह प्रक्रिया शुरू रखें |
जैतून का तेल
जैतून का तेल + विटामिन ई को अच्छे से मिक्स करें और अपनी बालों की जड़ों में और बालों में अच्छे से लगाएं | कम से कम 5 मिनट इसमें टॉवल टीम लीजिए | सुबह उठकर प्रोफेशनल शैंपू से शैंपू करें | यह आप दिन में भी कर सकते हैं | 6 घंटे इस ऑयल का लगा रहना जरूरी है | शैंपू करने के बाद बालों को अच्छी तरह से सुखा लें | दो से तीन बार में ही आपको इसका रिजल्ट मिलना शुरू हो जाएगा | विटामिन इ बालों में चमक लाएगा | जैतून का तेल बालों को झड़ने से रोकेगा |
हेयर स्पा
अगर आपके बाल ड्राइनेस के कारण झड़ रहे हैं तो बालों में हेयर स्पा लेना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होगा | सप्ताह में एक बार हेयर स्पा लेने से बालों का झड़ना तो रुकेगा ही बाल घने और हेल्दी भी बनेंगे | हेयर स्पा हमेशा अच्छे ही ब्रांड का लीजिए जैसे : Loreal,Wella, schwarzkopf | जब आपके बाल झड़ना बंद हो जाए तो हेयर स्पा को महीने में एक बार जरूर लीजिए | हेयर स्पा करने में 45 मिनट से 1 घंटे का समय लगता है | हेयर स्पा हेयर एक्सपर्ट की सलाह से ही करें |
शुद्ध पानी
हम आम तौर पर पीने के लिए एक्वागार्ड यह जीरो बी वाटर का इस्तेमाल करते हैं | लेकिन बालों को धोने के लिए हम लोग नॉर्मल पानी का ही इस्तेमाल करते हैं | अगर आपके बाल झड़ना शुरू हो चुके हैं तो आप भी अपने बालों में एक्वागार्ड या शुद्ध पानी का ही इस्तेमाल करें | अगर आपके पास कोई विकल्प ना बचे तो आप पानी को उबालने और जब वह ठंडा हो जाए तो उससे अपना हेयर वॉश करें | इससे आपको जबरदस्त फायदा होगा |
प्री कंडीशनर
अगर आपके बाल ड्राई है या आप हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं | तो आपको शैंपू करने के पहले कंडीशनर याद से करना चाहिए | इससे बालों में नमी बनी रहेगी | और बाल ड्राई नहीं होंगे | और बालों का झड़ना रुक जाएगा | यह बालों की केयर है इसे आपको लंबे समय तक अपनाना चाहिए |
भरपूर नींद लेना
आज के समय में नींद नहीं आने की समस्या बहुत आम होती चली जा रही है | किसी भी कारण से अगर हमें 8 घंटे की भरपूर नींद ना मिले तो उसका असर बालों के साथ-साथ पूरे शरीर में होता है | इसलिए भरपूर नींद लीजिए चिंता तनाव से मुक्त रहें |
Hair Care : How To Stop Hair Fall | बालों का झड़ना कैसे बंद करें | जानिए

1 Comments
Hair fall रोकने के घरेलु ओर स्पा करने, जैसे बेहतरीन उपाये बताने के लिए बहुत धन्यवाद। 🙏
ReplyDelete