
हमारी आज की तेज दिनचर्या और बहुत ही व्यस्त समय मैं हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान ठीक से नहीं रख पाते खासकर अपनी त्वचा और बालों का | अगर बालों की बात करी जाए तो अगर हम अपने बालों का अच्छे से ख्याल नहीं रखेंगे तो हमारे बालों में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं हमारे बाल स्वस्थ चमकदार और घने बने रहे इसके लिए सबसे जरूरी है कि हम अपने बालों में हेयर स्पा जरूर लें हेयर स्पा से बालों में चमक आती है बाल घने और लंबे रहते हैं|
हेयर स्पा का वीडियो देखिए
ड्राई हेयर
बालों के ड्राई होने के बहुत से कारण है एक तो प्राकृतिक तौर पर हमारे बाल ड्राई रहते हैं बार-बार शैंपू बदलना या बालों में स्टाइलिंग प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल करना इससे भी हमारे बाल बहुत ज्यादा खराब हो जाते हैं महीने में दो बार हेयर स्पा करने से बालों की ड्राइनेस दूर होती है और बालों में चमक आती है |
डैंड्रफ

गंदगी या मौसम के बदलाव के कारण हमारे स्कैल्प में डैंड्रफ हो जाती है अगर डैंड्रफ ज्यादा हो जाए तो वह हेयर फॉल का कारण भी बन जाती है हेयर स्पा में एंटी डैंड्रफ का बहुत अच्छा इलाज होता है यह स्कैल्प को पूरी तरह से क्लीन कर देता है सप्ताह में एक बार एंटी डैंड्रफ हेयर स्पा लेने से काफी फायदा मिलता है
तनाव में कमी
जब हम अपने बालों में हेयर स्पा लेते हैं तो ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाने के लिए हेड मसाज के कुछ टाइप किए जाते हैं जिससे ब्लड सरकुलेशन तो पड़ता ही है हमें काफी आराम भी महसूस होता है यह आराम यह रिलैक्सेशन हमें काफी हद तक फ्रेश कर देता है जो हमारे मस्तिष्क और बालों के लिए बहुत लाभदायक है
रक्त प्रवाह का तेज होना
जब हेयर स्पा में स्कैल्प और बालों की मसाज करी जाती है तो हमारा रक्त प्रवाह तेज होता है इससे हमारे बालों की जड़ों में मजबूती आती है जिससे हमारे बाल और स्कैल्प तंदुरुस्त रहते हैं
बालों का झड़ना
हेयर स्पा से बालों का झड़ना काफी हद तक रोका जा सकता है बाल झड़ने के कई कारण होते हैं लेकिन अगर हम महीने में दो से तीन बार हेयर स्पा लेते हैं तो हमारे बाल पहले से ज्यादा मजबूत हो जाते हैं हमारे बालों का झड़ना तो बंद हो ही जाता है साथी हमारे बालों में चमक और मजबूती दोनों आ जाती है
कलर वाले बाल
हम अपने बालों में जो कलर करते हैं इससे हमारे बाल ड्राई और फ्रिजी हो जाते हैं हेयर स्पा से बालों में नरेशमेंट मिलता है और कलर बालों से जल्दी नहीं निकलता बालों में हमेशा एक चमक और सॉफ्टनेस बनी रहती है
स्ट्रेटनिंग एवं स्मूथनिंग ( रिबॉन्डिंग )
बालों में स्ट्रेटनिंग करने का चलन काफी पुराना है जिनके बाल घुंघराले होते हैं वह अपने बालों को शेप देने के लिए बालों को सीधा करते हैं जो की बहुत ही खूबसूरत दिखता है यह एक पूरा केमिकल प्रोसेस है यह जितना खूबसूरत दिखता है उतना ही इसकी केयर करना अनिवार्य होता है स्ट्रेटनिंग या रिबॉन्डिंग से बालों में ड्राइनेस आ जाती है हेयर स्पा इसका एक बहुत अच्छा उपचार है नियमित हेयर स्पा लेने से स्ट्रेटनिंग के बालों में हमेशा चमक बरकरार रहती है और बाल टूटते नहीं है|
हेयर स्पा कैसे करते हैं
हेयर स्पा में लगने वाला समय 45 मिनट से लेकर 1 घंटे का होता है
हेयर स्पा के शैंपू से पहले बालों को धोया जाता है शैंपू में 4 से 8 मिनट लगते हैं शैंपू के स्टेप काफीआरामदायक होते हैं जिससे क्लाइंट पहले ही रिलैक्स हो जाता है क्लाइंट को आराम से प्रोफेशनल हेयर चेयर पर बैठाया जाता है फिर हॉरिजॉन्टल सेक्शन निकाल के पूरे बालों में हेयर स्पा की क्रीम लगाई जाती है पूरे बालों में क्रीम लग जाने के बाद बालों में और स्काइप में हल्के हाथों से 15 मिनट तक मसाज करी जाती है जिससे ब्लड सरकुलेशन काफी अच्छा हो जाता है और क्लाइंट को बहुत रिलैक्स मिलता है ऊपर की तरफ बांध दिया जाता है और बालों में 5 से 10 मिनट तक स्टीम दी जाती है 3 मिनट रुकने के बाद पूरे बालों को अच्छे से पानी से धोया जाता है और उसमें कंडीशनर लगाया जाता है और फिर टॉवल ड्राई करके बालों को नेचुरल ही छोड़ दिया जाता है |
प्रोफेशनल हेयर स्पा क्रीम

एक अच्छे हेयर स्पा के बेहतर रिजल्ट के लिए बहुत जरूरी होता है कि हम एक प्रोफेशनल हेयर स्पा क्रीम खरीदें | हेयर स्पा का प्रोडक्ट बहुत अच्छी कंपनी का होना चाहिए | प्रोडक्ट जितना अच्छा होगा उसका रिजल्ट उतना ही बेहतर होता है ( कोई भी हेयर स्पा की क्रीम बालों में ना लगाएं इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं ) क्रीम हमेशा बहुत अच्छी ही चुने |
HAIR SPA VIDEO

1 Comments
Great 👌Great Information. I like this info. 🙏
ReplyDelete