ब्लॉक को जरूर सब्सक्राइब करें
( vishvaskaushikhairexpert.com ) FOLLOW US
शहद के गुण
शहद के कई लाभकारी गुण होते हैं शहद खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और मीठा भी होता है यह आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है शहद में जिंक,कॉपर ,आयरन, प्रोटीन विटामिन, कैल्शियम, फास्फोरस ,पोटेशियम, सोडियम जैसे कई गुण होते हैं शहद में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं|
शहद खाने में तो बहुत ही गुणकारी साबित होता है लेकिन क्या आपको पता है कि यह हमारी त्वचा के साथ-साथ हमारे बालों के लिए भी एक वरदान है हमारे बालों का झड़ना बालों का रुखा होना या फिर रूसी की समस्या शहद इन सभी समस्याओं को बहुत आसानी से कंट्रोल कर देता है आइए जानते हैं शहद के उस गुण के बारे में जो हमारे बालों की अलग-अलग समस्याओं को खत्म करने में मदद करता है |
रूसी ( dandruff )
हमारे स्कैल्प में ड्राइनेस के कारण जो डैंड्रफ पनपती है उसे शहद आसानी से कंट्रोल में कर सकता है ड्राइनेस या तो प्रदूषण के कारण बहुत ज्यादा हो जाती है या फिर आपने कोई ऐसा प्रोडक्ट यूज किया है जो आपके स्कैल्प की नमी को पूरी तरह से खत्म कर देता है और जब स्केच बहुत ज्यादा ड्राई हो जाता है तो उसमें इंफेक्शन पैदा हो सकता है यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ते बढ़ते रूसी का कारण भी बन जाती है जैसा कि हमने बताया शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है इन स्कैल्प की समस्याओं में बहुत कारगर सिद्ध होता है आप प्योर शहद को अपने स्कैल्प में लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ड्रिंकिंग वाटर से इसे अच्छे से धो लें 1 घंटे के बाद आप इसमें शैंपू करें | शैंपू बहुत ही माइल्ड होना चाहिए | सप्ताह में तीन बार कीजिए | आपको इसका रिजल्ट बहुत ही अच्छा सामने आ जाएगा | शहद स्कैल्प को नमी प्रदान करेगा |
बालों का झड़ना
बालों के झड़ने के बहुत सारे कारण होते हैं चाहे वह डैंड्रफ हो या केमिकल का ज्यादा इस्तेमाल या बहुत ही तेज शैंपू का इस्तेमाल या फिर बाहर के वातावरण में ज्यादा रहना बाल झड़ने के अनेक कारण हो सकते हैं जब हमारे बाल बहुत ज्यादा ड्राइव हो जाए तो वह भी बालों का झड़ना शुरू हो जाता है शहद की एक अच्छी मात्रा लेकर अपने बालों में हॉरिजॉन्टल सेक्शन निकाल के सेक्शन बाय सेक्शन पूरे बालों में अच्छे से शहद को लगा लीजिए अगर आप बालों में शैंपू करने के बाद बालों को अच्छे से सुख आएंगे और उसके बाद अगर आप शहद को बालों पर लगाएंगे तो इसके आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे शहद लगा के कम से कम बालों में 20 मिनट तक रखिए फिर उसे नॉर्मल drinking-water से वॉच कर दीजिए और कम से कम 3 घंटे के बाद अपने बालों में शैंपू करें ( बालों में हमेशा माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें ) बालों को अच्छी तेरी सुखाई है सप्ताह में तीन बार कीजिए आपको इसके बहुत अच्छे परिणाम दिखने शुरू हो जाएंगे बहुत ज्यादा ऑइली हेयर में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है
कलर वाले बाल
अगर आप अपने बालों में कलर करते हैं और उससे आपके बाल ड्राई हो गए हैं तो उस परिस्थिति में आप एक छोटा सा ट्रीटमेंट अपने बालों में ले सकते हैं आप आप 6 चम्मच शहद में तीन चम्मच नारियल का तेल मिला है और अपने बालों में अच्छी तरह से लगा 1 घंटे के बाद आप अपने बालों को ड्रिंकिंग वाटर से धो लें और कलर हेयर का शैंपू इस्तेमाल करें और अंत में मास्क जरूर लगाएं इस प्रोसेस से जो कलर से आपके बाल ड्राई हो गए हैं वह ठीक होने शुरू हो जाएंगे सप्ताह में कम से कम इसे दो बार जरूर करें|
अत्याधिक रूखे बाल
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे हैं तो आप दूध+ शहद+ एलोवेरा जेल + विटामिन ई को अच्छे से मिक्स कर ले | अब पूरे बालों में छोटे-छोटे सेक्शन निकाल के इस मिश्रण को अच्छे से लगा ले 30 मिनिट्स लगे रहने के बाद बालों को drinking-water से धो लें और ड्राई हेयर का शैंपू इस्तेमाल करें सप्ताह में 2 बार इसे जरूर कीजिए आपके बालों में फर्क दिखना शुरू हो जाएगा|
Vishvas Sir का डीप कंडीशनिंग वायरल वीडियो देखिए
ड्राई एंड फ्रिजी हेयर ( DEEP CONDITIONING )
हमारे बाल बहुत कारणों से ड्राई होते हैं और फ्रिजी हो जाते हैं हम अपने बालों पर कोई भी केमिकल प्रोसेस लेते हैं चाहे वह कलर हो या स्ट्रेटनिंग हमारे बाल ड्राई हो ही जाते हैं इसके अलावा हम जब भी घर से बाहर जाते हैं तो बाहर धूल और धुआं हमारे बालों में लगता है
vishvas kaushik hair academy ..BHOPAL .9589717454
GOOGLE MAP: https://g.co/kgs/1trRH2
INSTAGRAM: https://www.instagram.com/vishvaskaushik_hair_academy/
YOUTUBE: https://www.youtube.com/channel/UC7vVlbj9YD_P92Q8Z_HKs4g
1 Comments
Nice Info ,Great solution.
ReplyDelete