Editors Choice

3/recent/post-list

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

hair care : Aloe vera benefits बाल ड्राई होकर टूट रहे हैं तो तुरंत इस तरह से लगाएं एलोवेरा जेल को | Uses of aloe vera in hair

ब्लॉक को जरूर सब्सक्राइब करें 

vishvaskaushikhairexpert.com ) FOLLOW US


बालों का झड़ना,
बालों का ड्राई होना यह समस्या बहुत आम हो चुकी है बदलती जीवनशैली ने हमारे बालों को और हमारी सेहत को अच्छा खासा प्रभावित किया है हम अपने बालों को ड्राई होने से बचाने के लिए कई तरह के  प्रोडक्ट यूज करते हैं लेकिन अगर आप एक छोटा सा ही उपाय अपने घर में कर ले तो आपको बालों की ड्राइनेस से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है जब हमारे बाल ड्राई होना शुरू हो जाते हैं तो बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है ऐसे में सबसे पहले आप ड्राई हेयर के शैंपू यूज़ करना शुरू करें | एवं बालों में नियमित तौर पर हेयर ऑयल का इस्तेमाल करें |

एलोवेरा जेल

काफी लंबे समय से एलोवेरा जेल को स्किन और हेयर में यूज किया जाता है एलोवेरा जेल को मास्क की तरह बालों में लगाने से बाल लंबे होते हैं आपके स्कैल्प में अगर खुजली हो रही है तो वह भी दूर हो जाती है जेल को बालों में लगाकर कम से कम 45 मिनट के लिए छोड़ा जाता है एवं इसके बाद सादे पानी से धो लिया जाता है जब भी हम बालों में एलोवेरा जेल यूज करते हैं तो बालों में शैंपू नहीं करते सादे पानी से ही एलोवेरा जेल को निकाला जाता है एलोवेरा जेल को सप्ताह में 3 बार अपने बाल और अपने स्कैल्प में यूज करना चाहिए | बालों में एलोवेरा जेल लगाने से बालों की ड्राइनेस तो दूर होती ही है बालों का झड़ना भी कम हो जाता है बालों में एक प्राकृतिक चमक आनी शुरू हो जाती है




कौन सा एलोवेरा जेल बालों में लगाएं

वैसे तो एलोवेरा जेल बाजार में काफी उपलब्ध होते हैं लेकिन अगर आप इसका पौधा अपने घर में लगा ले तो आपको एकदम प्योर और नेचुरल एलोवेरा जेल आसानी से उपलब्ध हो जाएगा | एलोवेरा के पौधे के पत्तों के अंदर एलोवेरा जेल पाया जाता है जो काफी शुद्ध होता है | आप डायरेक्ट जेल को निकालकर अपने बालों और स्कैल्प में और स्किन में लगा सकते हैं यह ज्यादा फायदा देने वाला ट्रीटमेंट होता है | आप इस जेल को किसी भी हेयर ऑयल के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं | अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई है तो कलौंजी हेयर ऑयल में एलोवेरा जेल को मिक्स करके अपने पूरे बालों में अच्छे से लगाएं और कम से कम 3 घंटे के लिए छोड़ दें | एवं किसी प्रोफेशनल शैंपू से अपने बालों को अच्छी तरह से शैंपू करें | जब हम एलोवेरा जेल को किसी भी हेयर ऑयल के साथ मिक्स करके लगाते हैं तो हम अपने बालों में शैंपू करते हैं | लेकिन जब हम सिर्फ एलोवेरा जेल को ही अपने स्कैल्प और बालों में लगाते हैं तो हम सादे पानी से ही अपने सर को धोते हैं | यह दोनों प्रक्रिया अलग-अलग है | एलोवेरा जेल के नियमित इस्तेमाल से बालों मैं चमक और मजबूती आती है | बालों का झड़ना भी कम हो जाता है



Uses of aloe vera in hair

Post a Comment

0 Comments