Editors Choice

3/recent/post-list

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

hair care 2022 | keratin treatment side effects : केराटिन ट्रीटमेंट के बाद बाल टूट रहे हैं? तुरंत करें यह उपाय

 ब्लॉक को जरूर सब्सक्राइब करें 

vishvaskaushikhairexpert.com ) FOLLOW US



केराटिन ट्रीटमेंट क्या है

केराटिन एक प्रोटीन है जो हमारे बालों के अंदर होता है जिससे बालों में चमक और बाल स्मूथ रहते हैं यह प्राकृतिक होता है लेकिन आज की अत्याधिक तेज फास्ट लाइफ में बालों की नियमित केयर करना असंभव हो गया है आज जंक फूड को ज्यादा पसंद किया जा रहा है और घर में बनने वाले ताजा भोजन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जा रहा है हमारे भोजन का समय तक बदल चुका है चिंता तनाव ज्यादा बढ़ गया हमारी जीवन शैली पूरी तरह से बदल चुकी है ऐसे में हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है हम घर से बाहर जब ज्यादा रहते हैं तो बाहर के प्रदूषित वातावरण का असर हमारे बालों के पड़ता है धूल,मिट्टी,धुआ इन सब से हमारे बालों में बहुत ज्यादा फर्क पड़ता है हमारे बाल डैमेज होने लगते हैं और एक समय ऐसा आता है जब हमारे बाल बहुत ज्यादा ड्राई हो जाते हैं हमारे बालों से चमक एकदम चली जाती है और हमारे बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं या फिर हम अपने बालों में केमिकल का इस्तेमाल करते हैं जैसे हेयर कलर और स्ट्रेटनिंग इन सभी का बालों में बुरा असर पड़ता है अगर इसकी अच्छी केयर नहीं करी जाए तो बालों को 100% नुकसान ही पहुंचता है | इन बालों के लिए केराटिन एक बहुत ही अच्छा हेयर ट्रीटमेंट है | यह हेयर ट्रीटमेंट करवाने से बालों में दोबारा केराटिन प्रोटीन डिपॉजिट किया जाता है जिससे बाल दोबारा सिल्की और शाइनी बन जाते हैं

केराटिन के फायदे

केराटिन प्रोटीन ट्रीटमेंट करने से बालों में चमक आती है बाल उलझते नहीं है और बाल हेल्दी दिखते हैं यह ट्रीटमेंट साल में दो बार आराम से कराया जा सकता है इस प्रोसेस में 2 दिन का समय लगता है केराटिन ट्रीटमेंट करवाने के बाद आप नॉर्मल अपने बालों को जिस तरह से रखते हैं तो वैसे ही यह बाल मैनेज हो जाते हैं केराटिन प्रोटीन ट्रीटमेंट करवाने के बाद आपके बाल 25% तक स्ट्रेट हो जाते हैं | यह बालों में 3 महीने तक रहता है | पर यह आपके शैंपू पर डिपेंड करता है प्रोटीन ट्रीटमेंट के बाद आप अपने बालों में केमिकल फ्री शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं और जितना हो सके केमिकल के प्रोडक्ट अपने बालों पर ना लगाएं तो इस ट्रीटमेंट का असर बहुत अच्छा रहता है

केराटिन ट्रीटमेंट और बालों का झड़ना

केराटिन ट्रीटमेंट बालों के लिए काफी अच्छा होता है लेकिन अगर इस ट्रीटमेंट को सही तरीके से ना किया जाए बालों का टूटना शुरू हो जाता है इसके कुछ कारण है सबसे बड़ा कारण कुछ लोग बाजार से सीधे केराटिन खरीद के घर में लाकर प्रोसेस कर लेते हैं या उन्होंने जिससे केराटिन ट्रीटमेंट करवाया है उसे ज्यादा अनुभव नहीं होता | तो यह प्रोसेस गलत हो जाता है और आपके बालों का टूटना कभी भी शुरू हो सकता है केराटिन ट्रीटमेंट में अच्छे ब्रांड का प्रोडक्ट लेना बहुत जरूरी है बाजार मैं उपलब्ध कोई भी ब्रांड अपने बालों में लगाना सही नहीं है आपको ब्रांड की पूरी जानकारी होनी चाहिए | उसका रिव्यू अच्छे से देखें उसे टेस्ट करें और उसके बाद ही अपने बालों पर अप्लाई करें | प्रोडक्ट का नॉलेज होना बहुत जरूरी है |

केराटिन से झड़ते बालों को कैसे रोके

अगर आपके बाल केराटिन ट्रीटमेंट के बाद टूटना शुरू हो गए हैं तो  तुरंत किसी बड़े हेयर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें | बालों में एंटी हेयर फॉल हेयर ट्रीटमेंट, हेयर स्पा, डीप कंडीशनिंग जैसे बेहतरीन हेयर ट्रीटमेंट लेना तुरंत शुरू कर दें | 3 से 4 हेयर ट्रीटमेंट लेने के बाद ही आपके बालों में बड़ा परिवर्तन दिखना शुरू हो जाएगा | आपके बाल टूटने कम हो जाएंगे | बालों में नेचुरल चमक और दुबारा से बाल घने होने शुरू हो जाएंगे | या ट्रीटमेंट आपको तब तक शुरु रखना है जब तक आपकी प्रॉब्लम पूरी तरह से खत्म ना हो जाए | प्रॉब्लम खत्म होने के बाद भी महीने में एक बार यह ट्रीटमेंट हमेशा चालू रखें | अपनी शैंपू और कंडीशनर का पूरा ध्यान रखें | हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें ( शैंपू एंड कंडीशनर ) |

यह लेख लिखने का उद्देश्य

ढेर सारे मैसेज पढ़ने के बाद मुझे ऐसा लगा इस समस्या का समाधान बताना बहुत जरूरी हो गया है | वैसे तो मैं सबको इस का ट्रीटमेंट बहुत आसानी से बता देता हूं लेकिन मैंने सोचा इसके ऊपर एक पूरा लेख ही लिख दिया जाए | अगर आपकी बालों से संबंधित और भी कोई समस्या है तो आप मैसेज कर सकते हैं

 Vishvas Kaushik Hair Expert ( BHOPAL ) 9589717454





hair care 2022 | keratin treatment side effects : केराटिन ट्रीटमेंट के बाद बाल टूट रहे हैं? तुरंत करें यह उपाय 


Post a Comment

1 Comments

  1. "केराटिन से झड़ते बालों को कैसे रोके"👌 एक बेहतरीन ओर उपयोगी जानकारी के बहुत धन्यवाद आपका। 🙏

    ReplyDelete