Editors Choice

3/recent/post-list

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Hair fall Kyun Hota Hai : बाल क्यों झड़ते हैं | क्या हेयर कलर करने से बाल झड़ते हैं जानिए | क्या है हेयर फॉल ट्रीटमेंट


बाल क्यों झड़ते हैं


बालों के झड़ने के पीछे बहुत सारे कारण होते हैं | जैसे मानसिक तनाव, ज्यादा स्टाइलिंग प्रोडक्ट का यूज करना, बालों में ज्यादा केमिकल लगाना जैसे हेयर कलर स्ट्रेटनिंग, रिबॉन्डिंग,स्मूथनिंग आदि | ज्यादा शारीरिक कमजोरी होना | भोजन में प्रोटीन की कमी | शारीरिक थकावट | ज्यादा मेडिसिन खाना | धूप और प्रदूषण में ज्यादा रहना | बालों को नहाने के बाद टॉवल से जोर-जोर से रगड़ना | बालों में हेयर स्ट्रेटनिंग मशीन, ब्लो ड्रायर को रेगुलर लगाना |

 हेयर कलर

जब हमारे बाल सफेद हो जाते हैं या हम ज्यादा स्टाइलिस्ट और आकर्षक दिखने के लिए अलग-अलग हेयर कलर का बालों में इस्तेमाल करते हैं तो हमारे बालों से नेचुरल नमी निकल जाती है और हमारे बाल ड्राई और डैमेज हो जाते है 

 रिबॉन्डिंग

 बालों को सीधा करने के लिए एक केमिकल प्रोसेस होता है जो कि 4 से 5:30 घंटे का होता है इसमें बालों में केमिकल लगाया जाता है जिससे बाल पूरी तरह से सीधे हो जाते हैं वैसे तो यह केमिकल इतना नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन अगर करने वाले स्टाइलिश की कुछ गलती हो जाए तो बाल पूरी तरह से खराब हो सकते हैं रिबॉन्डिंग हेयर स्ट्रेटनिंग करने से बाल ड्राई हो जाते हैं और बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है  |

 स्टाइलिंग प्रोडक्ट

 बालों को बहुत ज्यादा खूबसूरत दिखाने के लिए इसमें हेयर मूज़, हेयर जेल, सेटिंग स्प्रे  का इस्तेमाल किया जाता है अगर इसे सही तरीके से नहीं लगाया गया तो हमारे बाल इससे भी खराब हो जाते हैं और झड़ना शुरू हो जाता है

 बालों की उचित देखभाल

1. बालों को झड़ने से बचाने के लिए नियमित तौर पर बालों में ऑयल मसाज करें  1. नारियल का तेल 2. जैतून का तेल 3. प्याज का तेल |

2. महीने में दो बार हेयर स्पा को लेना ज्यादा फायदेमंद होता है हेयर स्पा 5 तरह के होते हैं आपके बालों में जैसी प्रॉब्लम है उसी तरह का हेयर स्पा  लेना चाहिए जो कि आपके बालों को पहले की तरह मजबूत चमकदार और घना बना देता है

3. संतुलित आहार लें और खाने में ज्यादा प्रोटीन का इस्तेमाल करें |

4. सप्ताह में दो बार अपने बालों और स्कैल्प में हेयर टॉनिक का इस्तेमाल करें

Post a Comment

1 Comments

  1. बालों के झड़ने के इतने सारे कारणो की जानकारी नहीं थी।
    उपयोगी जानकारी । धन्यवाद 🙏

    ReplyDelete