Editors Choice

3/recent/post-list

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Hair Care : जानिए क्या होता है Botox Hair Treatment | दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और फायदेमंद कैसे बना बोटोक्स हेयर ट्रीटमेंट | जानिए

आज के समय में अच्छे सुंदर घने और चमकदार बाल सभी को चाहिए | चाहे वह महिला हो या पुरुष | घने और चमकदार बालों में एक अलग ही आकर्षण होता है जो कि सभी को बहुत पसंद आता है | आज के समय में बालों की सही देखभाल करना थोड़ा मुश्किल सा हो गया है | बदलती जीवनशैली ने सभी को प्रभावित किया है | हम जो बालों में प्रोडक्ट यूज करते हैं या हम जो बालों में केमिकल यूज करते हैं जैसे कलर, हेयर स्ट्रेटनिंग, हेयर परमिंग आदि | इससे बाल रफ,ड्राई हो जाते हैं यह हमारे बालों का ड्राई होना डैमेज होना इसके और भी कारण हो सकते हैं बालों को ड्राई,डैमेज होने से बचाने के लिए कई हेयर ट्रीटमेंट है | आज हम जानेंगे बोटोक्स ट्रीटमेंट के बारे में यह क्या है और कैसे काम करता है बोटोक्स क्या फायदे हैं और क्या नुकसान है |

क्या होता है हेयर बोटोक्स

हमारे सलून में जो केराटिन ट्रीटमेंट होता है बोटोक्स ट्रीटमेंट उससे बिल्कुल अलग है क्योंकि इसमें फॉर्मलडिहाइड या कोई केमिकल नहीं होता | बोटोक्स एक एंटी एजिंग ट्रीटमेंट है यह ड्राई डैमेज बालों को रिपेयर करता है | यह ट्रीटमेंट 3 से 4 महीने तक आसानी से चलता है | हेयर बोटोक्स में केमिकल नहीं होने की वजह से यह मार्केट में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है आज के समय में हेयर बोटोक्स की बहुत ज्यादा डिमांड अचानक से बढ़ गई है | यह सलून में किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय ट्रीटमेंट बनता चला जा रहा है | बोटोक्स ट्रीटमेंट से बालों में चमक और चिकनापन आ जाता है | जिसे हम स्मूथ एंड शाइन भी कहते हैं | बोटोक्स बालों को अंदर से मजबूती प्रदान करता है जिससे बालों में चमक और सॉफ्टनेस आसानी से आ जाती है |


चमक और मजबूती

बालों में चमक और मजबूती लाने के लिए बोटोक्स ट्रीटमेंट एक अच्छा विकल्प है | अगर हमारे बाल डल हो चुके हैं और ड्राइनेस के साथ-साथ बालों की चमक खत्म हो चुकी है तो यह ट्रीटमेंट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा |

डैमेज हेयर

अगर हमने अपने बालों में केमिकल का ज्यादा इस्तेमाल किया है जैसे हर महीने रूट टच अप, हेयर कलरिंग, या और भी कोई केमिकल प्रोसेस हमने अपने बालों की किया है तो बोटोक्स आपके डैमेज हेयर को भी आसानी से ठीक कर देता है |

 कैसे करें हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट

# सबसे पहले बालों में अच्छे से दोबारा शैंपू करें | इससे आपके बालों में लगी गंदगी और डस्ट तो आसानी से निकलेगी ही साथ ही आपके क्यूटिकल भी ओपन हो जाएंगे |

# बालों को अच्छे से धोने के बाद 100% ब्लो ड्राई करें |

# बालों को चार भागों में विभाजित करें और हॉरिजॉन्टल सेक्शन निकाल के पतले पतले  सेक्शन ले | पतली सेक्शन में बोटोक्स ट्रीटमेंट को डीप डीप करके लगाएं और अच्छे से जीरो डिग्री एंगल में अच्छे से लगा दे | याद रहे यह प्रोसेस जल्दी-जल्दी ना करें आराम से करें |

# पूरी बालों में ट्रीटमेंट लगाकर 35 to 45 मिनट के लिए छोड़ दें और बालों को कवर कर दें |

# समय पूरा होने पर बालों को सबसे पहले 50% ब्लो ड्रायर की मदद से कोल्ड एयर पर सुखाएं | 50% सूख जाने के बाद बाकी बचे बालों को हिट पर सुखाएं | पहले कोल्ड फिर हॉट ब्लो ड्रायर |

# अच्छी तरह से सूख जाने पर 180° to 200° पर बालों में हेयर आईनिंग ( स्ट्रेटनिंग मशीन ) करें | पतले पतले हॉरिजॉन्टल सेक्शन लेकर अच्छे से हेयर आईनिंग  पूरे बालों में करें |

# पूरे बालों को 15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि बाल नॉर्मल हो जाए  |

# फिर आप सिंपल पानी से बालों को धो लें | और बालों में बोटोक्स कंडीशनर का इस्तेमाल करें | इससे बालों में एक बहुत अच्छी नमी आ जाती है और बालों में शाइन और चमक आसानी से आ जाती है |



बालों को धोने के बाद अच्छे से ब्लो ड्रायर करें और बालों में हेयर सिरम का इस्तेमाल करें

 होम केयर

बालों में सल्फेट फ्री शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें |

महीने में एक बार बालों में हेयर स्पा जरूर ले |

अगर हेयर स्पा नहीं ले सकते तो घर में डीप कंडीशनिंग जरूर करें |

बालों को घर में ज्यादा ब्लो ड्रायर और हेयर आईनिंग नहीं करें |

हेयर रिलैक्सिंग

अगर आपके बाल कर्ली हैं और वह ज्यादा उलझते हैं तो बोटोक्स ट्रीटमेंट के बाद आपके बाल पूरी तरह तो स्ट्रेट नहीं होंगे परंतु कुछ हद तक सीधे जरूर हो जाएंगे | ट्रीटमेंट के बाद आपके बालों का उलझना बंद हो जाएगा बालों में एक नया शेप आ जाएगा | कुछ हद तक आपको अपने बाल सीधे लगेंगे | आपके बाल  पूरी तरह से सेटल हो जाएंगे |

बालों की समस्या है आजकल लगभग सभी को हो रही है क्योंकि बालों का रखरखाव थोड़ा मुश्किल हो गया है | लेकिन इसी बीच बोटोक्स ट्रीटमेंट बहुत तेजी से लोकप्रिय हुआ है | क्योंकि इसमें किसी तरह का कोई केमिकल नहीं है | फिर भी किसी एक्सपर्ट की सलाह से ही आप यह ट्रीटमेंट करें | क्योंकि अगर आपके बाल पहले से ही बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो यह ट्रीटमेंट ना करें | इस ट्रीटमेंट को साल में दो बार आसानी से किया जा सकता है | दूसरे हेयर ट्रीटमेंट के मुकाबले यह थोड़ा महंगा पड़ता है | इसकी कोस्ट शोल्डर लेंथ में 6000/- से 12000/- तक आसानी से चली जाती है | लेकिन इसका रिजल्ट बहुत ही शानदार है  |

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं | और अगर आप में से किसी को बोटोक्स ट्रीटमेंट करना है तो हमसे जरूर संपर्क करें |  

VISHVAS SIR ( VISHVAS KAUSHIK HAIR ACADEMY) BHOPAL M.P. 9589717454

how hairs become smooth and silky by Botox hair treatment?

Post a Comment

0 Comments