Editors Choice

3/recent/post-list

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Hair Care: benefits of blow dryer | घर पर किस तरह करें ब्लो ड्राई | क्या ब्लो ड्राई करने से बाल खराब होते हैं जानिए ब्लो ड्राई के फायदे और नुकसान

 बालों को किस तरह से ब्लो ड्राई करें 

हमेशा पूछे जाने वाला एक बड़ा सवाल क्या घर में ब्लो ड्राई करने से बाल खराब हो जाते हैं

ब्लो ड्राई करने से हमारे बाल जल्दी तो सूखते ही हैं साथ ही उनमें कई तरह से हेयर स्टाइल बनाई जा सकती है चाहे वह स्ट्रेट लुक हो या आउट कलर्स या चाहे बालों को अपने हिसाब से कोई भी अच्छी हेयर स्टाइल देना | लेकिन जब हम घर में ब्लो ड्राई यूज करते हैं तो हमारे बाल ड्राई डैमेज और फ्रिजी हो जाते हैं कारण यह है कि हमें अच्छे से ब्लो ड्राई करना ही नहीं आता और हमें लगता है कि ब्लो ड्राई करने से बाल खराब हो जाते हैं ऐसा नहीं है अगर हम गलत तरीके से बालों को सुखा एंगे तो बाल जरूर खराब हो जाते हैं लेकिन अगर हम कुछ सावधानियां बरतें तो हमारे बाल खराब नहीं होंगे उल्टा हमारे बाल पहले से ज्यादा अच्छे हो जाएंगे |

# ब्लो ड्राई करने से पहले बालों को अच्छे से शैंपू करने के साथ ही बालों में कंडीशनर लगाना बहुत जरूरी है कंडीशनर करने से ड्राई बालों में नमी आ जाती है जो ड्राई बालों के लिए बहुत अच्छी होती है

# ब्लू ड्राई करने से पहले हल्के गीले बालों में हेयर सिरम जरूर लगाएं यह हेयर सिरम आपके बालों को ज्यादा हिट से बचाता है

# सबसे पहले बालों में नॉर्मल ब्लो ड्राई करें जिससे कि आपके बाल 80% तक सूख जाए | फिर अपने बालों को दो से तीन भागों में विभाजित कर दें |

# बालों में pedal brush ( बड़े दांतों वाले चौकोर ब्रश ) की मदद से बालों को अच्छे से कोम करें |

# बालों से ब्लो ड्रायर को कुछ दूरी पर रखें |

# घर पर हमेशा छोटे ब्लो ड्रायर ही यूज़ करें | बड़े ब्लो ड्रायर में ज्यादा पावर होती है जो कि प्रोफेशनल सलोन में यूज करें जाते हैं क्योंकि हेयर स्टाइलिश पूरी तरह से ट्रेंड होते हैं तो उन्हें पता होता है बालों में किस तरह से गर्म या ठंडी हवा को यूज करना है | इसीलिए घर में हमेशा छोटे ब्लो ड्रायर का ही इस्तेमाल करें ताकि आपके बालों को कोई नुकसान ना हो

# ब्लो ड्राई करने के पहले हमेशा हिट प्रोटेक्टर हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें यह बालों को हीट से बचाता है


घर में ब्लो ड्राई करने से तभी बाल खराब होता है जब आप बहुत ज्यादा हिट अपने बालों को गलत तरीके से देते हैं  ब्लो ड्राई की डायरेक्ट हवा रूट पर नहीं लगनी चाहिए ऐसा होने पर आपके बालों का झड़ना शुरू हो जाता है बार-बार एक ही जगह पर ब्लो ड्रायर नहीं करना चाहिए इससे बाल ड्राई और डैमेज हो जाते हैं वीक में घर में दो बार ब्लो ड्रायर आसानी से किया जा सकता है ऐसा करने से बाल खराब नहीं होते

 ब्लो ड्राई करने के फायदे

ब्लो ड्राई करने से बाल जल्दी सूखता है और बालों में मनचाही हेयर स्टाइल मिनटों में आ जाती है कर्ली बालों को ब्लो ड्राई से आसानी से सीधा किया जा सकता है जिससे आपकी लुक और भी ज्यादा खूबसूरत दिखती है

 ब्लू ड्राई में यूज होने वाले सामान

1. ब्लो ड्रायर  ( मीडियम )
2. हेयर सिरम
3. राउंड या पेडल ब्रश
4. हीट प्रोटेक्टर
5. हेयर मूज़
6. प्रोफेशनल शैंपू एंड कंडीशनर

ब्लो ड्राई आपकी सुंदरता को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है क्योंकि यह आपके बालों को बहुत अच्छी हेयर स्टाइल आसानी से दे सकता है अगर आपके बाल स्कैल्प में कम है तो ब्लो ड्राई करने से बालों में वॉल्यूम नजर आता है बारिशों में घर में ब्लो ड्राई करने से बाल जल्दी सूखते हैं और आसानी से मैनेज हो जाते हैं

घर में हमेशा छोटा या मीडियम हिट का ही ब्लो ड्राई यूज करें | स्कैल्प में या हेयर रूट में ब्लू ड्राई की गर्म हवा ना लगने दें | इससे आपके बालों के झड़ने की समस्या बढ़ सकती है | इसीलिए कम हिट पर ही ब्लो ड्राई किया करें|

यह भी पढ़ें :

मनुष्य के बाल केराटिन नाम के प्रोटीन से बना होता है | जिसकी जड़े सिर की सतह के नीचे फॉलिकल नली में जमी रहती है फॉलिकल नली में हेयर रूट नाम की एक जीवित कोशिका पाई जाती है बाल यहीं से बनना शुरू होता है और लंबा होकर फॉलिकल नली के बाहर सिर की खाल की सतह के ऊपर आ जाते हैं | फॉलिकल की आकृति जिस प्रकार की होती है बाल बाहर आने के बाद वैसा ही दिखता है जैसे सीधे, घुंघराले या नॉर्मल लहरदार | हमारे हेयर फॉलिकल में मेलेनिन मेलानोसायटीस (melanocytes) नाम का पिगमेंट्स होता है जिससे बालों में काला रंग आता है | जब मेलानोसायटीस पिगमेंट सेल्स मेलेनिन बनाना बंद कर देते हैं तो बाल सफेद होना शुरू हो जाता है|



हेयर केराटिन, स्ट्रेटनिंग और स्मूथनिंग की एडवांस 7 दिनों की क्लास भोपाल में विश्वास कौशिक हेयर अकैडमी मैं आप आसानी से सीख सकते हैं | मानसून स्पेशल ऑफर में या क्लास सुबह 12:00 बजे से 3:00 बजे तक चलाई जा रही है |

हेयर स्ट्रेटनिंग

हेयर स्ट्रेटनिंग बालों को पूरी तरह से सीधा कर देती है और इसका लुक एकदम स्ट्रेट आता है जिनके बाल कर्ली और वेवी होते हैं उनके बालों में कोई लुक नहीं नजर आता वह स्ट्रेटनिंग या स्मूथनिंग अपने बालों में जब करवाते हैं तो पूरी तरह से मेकओवर हो जाता है जो बहुत ही शानदार दिखता है अगर यह सही तरीके से किया गया हो तो इसमें कोई परेशानी नहीं होती |

स्ट्रेटनिंग और स्मूथनिंग को किस प्रोफेशनल तरीके से हेयर अकैडमी में सिखाया जाता है|


हमारे बाल

हमारे बालों के झड़ने के बहुत सारे कारण होते हैं जैसे मौसम का बदलना, प्रदूषण, ज्यादा तनाव, स्टाइलिंग प्रोडक्ट का यूज करना, बालों में ज्यादा केमिकल यूज करना जैसे हेयर कलर,स्ट्रेटनिंग,रिबॉन्डिंग आदि | अगर 1 दिन में हमारे 10 से 15 बाल गिर रहे हैं तो वह बालों का झड़ना नहीं होता | अगर आपके बाल 100 से ऊपर झड़ रहे हैं तो वह बालों का झड़ना कहलाता है | तकिए में रोज सुबह बालों का मिलना, नहाते वक्त ज्यादा बाल झड़ना, हर बार कंघी करते समय बालों का झड़ना इत्यादि |



मनुष्य के बाल केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं बालों में तीन परतें होती हैं cuticle,cortex, medulla | हमारे बालों में जो रंग होता है वह मेलानिन से आता है अगर हमारे हेयर रूट में मेलानिन किसी भी कारण से खत्म हो जाता है तो हमारे बाल सफेद हो जाते हैं | और अगर हमारे बालों में केराटिन नामक प्रोटीन किसी भी कारण से खत्म हो जाता है तो हमारे बाल ड्राई और डैमेज हो जाते हैं |

Hair Care: benefits of blow dryer | घर पर किस तरह करें ब्लो ड्राई | क्या ब्लो ड्राई करने से बाल खराब होते हैं जानिए ब्लो ड्राई के फायदे और नुकसान 

Post a Comment

1 Comments