बाल पतले क्यों होते हैं
ज्यादा केमिकल बालों में लगाने से या पर्याप्त भोजन ना करने से, ज्यादा तनाव, गलत शैंपू कंडीशनर का चुनाव, बालों को बहुत समय तक गिला रखना आदि | अगर हमारे बाल सफेद है और हम उनमें महीने में दो बार कलर करते हैं लेकिन हम प्रोफेशनल हेयर कलर का इस्तेमाल नहीं करते तो उससे भी बाल पतले होने शुरू हो जाते हैं और बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता है हमेशा प्रोफेशनल हेयर कलर का ही इस्तेमाल करें जैसे L'OREAL,WELLA |
पतले बालों का इलाज
हेयर टॉनिक
बालों को भरपूर पोषण देने के लिए हेयर टॉनिक का इस्तेमाल किया जाता है | हेयर टॉनिक को बालों की जड़ों में लगाया जाता है एवं हल्के हाथों से मसाज किया जाता है 5 मिनट मसाज करने के बाद बालों में टॉवल स्टीम या हेड स्टीमर से 4 से 6 मिनट तक स्टीम ( भाप ) ले | इसे 7 घंटे के लिए छोड़ दें या पूरी रात अपने सर में रहने दें | सप्ताह में तीन बार यह जरूर करें | अगर आपको रात में लगाने में प्रॉब्लम है तो यह दिन में करें | हेयर टॉनिक आपके बालों को लंबा काला घना बनाने में मदद करेगा | यह बालों का झड़ना एवं टूटना रोकता है यह बालों की और स्कैल्प की डैंड्रफ को दूर करता है यह बालों की लंबाई को बढ़ाता है | यह हेयर टॉनिक बालों की जड़ों को अच्छे से मजबूत करता है बालों में ग्रोथ लाता है | जब हम मसाज देते हैं पूरे सर में तो यह ब्लड सरकुलेशन को बढ़ा देता है जिससे हमारी हेयर ग्रोथ बहुत अच्छी हो जाती है यह आपके गंजेपन को भी दूर करने में मदद करता है बहुत ज्यादा बाल झड़ने से गंजापन हमारे सर में दिखने लग जाता है अगर हम हेयर टॉनिक का इस्तेमाल निरंतर करते रहेंगे तो 10 से 12 सैटिंग्स के बाद आपको अपने बालों में एक घनापन नजर आएगा | हेयर टॉनिक में भृंगराज जड़ी-बूटी मिली होती है जो कि बालों के लिए वरदान साबित होता है

0 Comments