Hair Care Tips : बालों का पोषण ( आंवला )

आंवले में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है | यह आंखों बालों और त्वचा के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है आंवले का इस्तेमाल बालों को काला घना और चमकदार बनाने के लिए किया जाता है आंवले के पाउडर को बालों में लगाने से बालों के झड़ने की समस्या के साथ-साथ बालों में डैंड्रफ और बालों का जल्दी सफेद होना जैसी समस्याएं खत्म होती हैं |
सफेद बालों का इलाज
समय से पहले बालों का सफेद होना एक बड़ी समस्या बन के खड़ी हो चुकी है | इसके कई कारण है | पौष्टिक तत्वों की कमी, बालों में केमिकल का ज्यादा इस्तेमाल आदि | आंवले में विटामिन C और विटामिन E पाया जाता है | जो कि बालों को चमक देता है और बालों को घना बनाता है |
A
1. आंवले के पाउडर को रात भर पानी में भीगा कर रखें |
2. सुबह उस पानी को छान लें |
3. इस आंवले के पानी को 1 घंटे तक सर में अच्छे से लगा रहने दें |
4. सादे पानी से बालों को अच्छी तरह धो लें | ( अगर जरूरत पड़े तो बालों में शैंपू करें )
5. सप्ताह में तीन बार यह जरूर करें |
B
1. 7 से 10 आंवले को जैतून के तेल में मिलाकर 25 मिनिट्स तक हल्की आंच में गर्म करें |
2. रात भर इसे ऐसे ही रहने दें |
3. सुबह इसे आपस में बहुत अच्छे से मिक्स करें
4. फिर इसे छलनी से छान लें
5. इस तेल को अपने सर में सप्ताह में तीन बार अवश्य लगाएं
बालों का झड़ना
आंवला, रीठा,शिकाकाई इन तीनों को बराबर मात्रा में लें | इन्हें रात भर भीगा के रखें | सुबह इसे हल्की आंच में गर्म करें | एवं ठंडा होने पर इसे अच्छे से मिक्स करें | इसके पानी को अपने सर और स्कैल्प में बहुत अच्छी तरह से लगाएं | यह आपके बालों को झड़ने से तो बचाएगा ही साथी आपके बालों को चमकदार और घना भी बनाएगा |
बालों की जड़ें
आंवला बालों में चमक तो लाता ही है साथ ही उसकी जड़ों को भी बहुत अच्छे से मजबूत करता है आंवले के पेस्ट को अपने स्कैल्प में अच्छे से लगाएं | और इसे 25 मिनट के लिए छोड़ दें | फिर सादे पानी से अपने स्कैल्प को धो लें सप्ताह में दो बार इसे जरूर करें |
बालों की चमक और कालापन
आंवले के तेल को नियमित तौर पर बालों में लगाएं | अगर आपके बाल डैमेज हो गए हैं | या आपके बालों की चमक कम हो गई है | तो आंवले के तेल के इस्तेमाल से 15 दिन में ही आपके बालों में एक चमक और एक मजबूती आपको दिखने लग जाएगी |
आंवला और एलोवेरा
आंवले के रस को एलोवेरा के साथ मिक्स करके लगाने से बाल सिल्की और शाइनी होते हैं | इससे बालों की उलझने की समस्या भी खत्म हो जाती है | 5 से 7 आंवले को अच्छे से पीस लें | एवं इसके रस को एलोवेरा जेल में मिक्स करके एक पेस्ट बना लें | इसे अपने बालों में नियमित तौर पर लगाएं | इससे आपके बालों की चमक हमेशा बनी रहेगी |
आंवले का शैंपू
आंवले के शैंपू के कई फायदे हैं
1. बालों को काला रखने में मदद करता है
2. बालों को डैंड्रफ से बचाता है
3. बालों को झड़ने से रोकता है
4. बालों को घना बनाता है
5. बालों को उलझने से बचाता है
6. हेयर फॉल को रोकता है
आंवले में विटामिन सी,टैनिस, और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं | जो बालों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं |
आंवला खाएं
आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है | आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है सुबह खाली पेट आंवला खाना फायदेमंद होता है | यह शरीर के टॉक्सिक को बाहर निकालने में मदद करता है | आंवला शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है | नियमित आंवले के सेवन से शरीर मजबूत होता है और आपकी पाचन शक्ति भी मजबूत होती है आंवले में कैल्शियम पाया जाता है जो की हड्डियों को मजबूत करता है |
सप्ताह में तीन बार आंवले का जूस पीना लाभकारी होता है |
सप्ताह में दो बार आंवले का फेस पैक अपने चेहरे में लगाने से चेहरे में दाग धब्बों की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और आपकी स्किन में एक अच्छी चमक आती है |
आंवले के तेल को बाल मैं लगाने के कई फायदे हैं | इससे बाल चमकदार काले और घने बनते हैं |

1 Comments
कम उम्र में बालो को सफेद न होने के बेहतरीन घरेलु उपाय।
ReplyDeleteशानदार, उपयोगी जानकारी। 👌