हेयर स्ट्रेटनिंग क्या है
कर्ली बालों को सीधा करने को स्ट्रेटनिंग कहते हैं | स्ट्रेटनिंग को और भी कई नामों से जाना जाता है | हेयर स्मूथनिंग, रिबॉन्डिंग, स्ट्रेट थेरेपी, | अगर आपके बाल कर्ली, वेवी है | तो उसमें कोई बहुत ज्यादा स्टाइल नहीं बन सकती | इस परेशानी को दूर करने के लिए स्ट्रेटनिंग स्मूथनिंग एक बहुत अच्छा उपाय हैं | सेटिंग करने से आपका पूरा लुक बदल जाता है | बाल हद से ज्यादा मेनेजेबल हो जाते हैं | बालों को बहुत ज्यादा मेंटेन नहीं करना पड़ता | बालों के साथ-साथ आपकी पूरी पर्सनालिटी ही बदल जाती है | स्ट्रेट हेयर हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहे हैं |
परमानेंट हेयर स्ट्रेटनिंग
परमानेंट हेयर स्ट्रेटनिंग बालों में 1 साल तक चलती है | अगर हम यह कहें कि यह एक बार बालों में हो गया तो सीधे कट के ही निकलती है तो गलत नहीं है | यह एक केमिकल प्रोसेस है | जिसे घर में खुद नहीं करना चाहिए | क्योंकि अगर इसमें गलती हो गई तो आप के बाल जल सकते हैं झाड़ सकते हैं या कोई और साइड इफेक्ट हो सकता है | हेयर स्ट्रेटनिंग करने के लिए बालों का और केमिकल का पूरा नॉलेज तो होना ही चाहिए साथ ही इसमें एक्सपीरियंस भी बहुत मायने रखता है | क्योंकि हेयर स्ट्रेटनिंग में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए | स्ट्रेटनिंग जो भी लोग सुनते हैं उनके मन में बहुत सारे सवाल होते हैं |
सवाल
1. क्या स्ट्रेटनिंग से बाल खराब होते हैं
2. स्ट्रेटनिंग से बाल कैसे खराब होते हैं
3.. स्ट्रेटनिंग में कौन से केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है
4. एक बहुत अच्छी स्ट्रेटनिंग करने के लिए कौन से कंपनी का प्रोडक्ट यूज करना चाहिए
5. स्ट्रेटनिंग क्रीम को कितनी देर अपने बालों में लगाकर रखना चाहिए
जवाब
स्ट्रेटनिंग से बाल खराब नहीं होते लेकिन अगर गलत तरीके से कर दिया जाए तो बाल जरूर खराब हो जाते हैं क्योंकि यह एक केमिकल है
स्ट्रेटनिंग क्रीम को ज्यादा समय तक अपने बालों में लगाकर रखने से बाल खराब हो जाते हैं
स्ट्रेटनिंग क्रीम में मुख्यतः थायो ग्लाइकोलिक एसिड का इस्तेमाल किया जाता है
स्ट्रेटनिंग करने के लिए प्रोफेशनल कंपनी के प्रोडक्ट ही यूज करने चाहिए जैसे : Loreal, wella, schwarzkopf,
स्ट्रेटनिंग क्रीम को बालों में लगाके रखने का ( समय )
जब हम बालों में स्ट्रेटनिंग करते हैं तो उस पर इतनी क्रीम को छोटे-छोटे सेक्शन लेकर बालों में लगाते हैं हमारे बालों में 3 लेयर होती है cuticle cortex and medula | हमारी स्ट्रेटनिंग क्रीम यह बालों की दूसरी परत ( second layer ) cortex के अंदर सल्फर बॉन्ड को ब्रेक करती है जब यह बांड ब्रेक हो जाता है तो हम स्ट्रेटनिंग क्रीम को धो देते हैं असली में यही समय होता है पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि हमें पता कैसे चलेगा कि यह बॉन्ड ब्रेक हो चुका है हम बालों को खींच कर देखते हैं अगर बालों में इलास्टिसिटी हो गई तो हम स्ट्रेटनिंग क्रीम जो देते हैं लेकिन उसके अपने हिसाब से कुछ समय बना दिए गए हैं
1. नॉर्मल हेयर में 25 मिनट्स
2. कलर्ड हेयर में 10 मिनट्स ( लेकिन आप बालों को हर 3 मिनट में जरूर चेक करेंगे नहीं तो आपके बाल पूरी तरह से जल सकते हैं )
3. स्ट्रांग हेयर मैं कम से कम 35 मिनट लगा के रखा जाता है
यह समय सिर्फ एक अनुमान है लेकिन हमें बार-बार बालों को चेक करते रहना है नहीं तो बालों को भारी नुकसान पहुंच सकता है
स्ट्रेटनिंग से आपके पास हमेशा बहुत अच्छे बने रहते हैं लेकिन घर में भी उसकी बहुत अच्छी केयर करनी चाहिए नहीं तो आपके बाल ड्राई हो जाते हैं
1. घर में हमेशा स्ट्रेटनिंग का ही शैंपू और कंडीशनर से माल करें
2. महीने में दो बार हेयर स्पा जरूर लें
Hair Care Tips : What is Straightening Cream ? | स्ट्रेटनिंग क्रीम को बालों में कितनी देर लगा के रखना चाहिए | जानिए

0 Comments