एक अच्छी हेयर कटिंग आपके बालों की सुंदरता को पूरी तरह से बदल के रख देता है | हेयर कटिंग से हमारे बाल आसानी से मेंटेन किए जा सकते हैं | एक अच्छी हेयर कटिंग से आप का लुक तो पूरी तरह से बदल ही जाता है इसके साथ ही आपका आत्मविश्वास भी कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है | कई बार यह भी देखा गया है कि एक अच्छा हेयरकट इंसान को पूरी तरह से बदल के रख देता है | हेयर कटिंग कई प्रकार की होती है | आपके चेहरे और पर्सनैलिटी के हिसाब से भी हेयर कट किए जाते हैं साथ ही यह भी देखा जाता है कि आपके बालों का टेक्चर क्या है | बालों की बनावट और चेहरे की बनावट को समझ के हेयर कटिंग आसानी से किए जा सकते हैं |
हेयर कटिंग आपको ग्लैमरस लुक के साथ-साथ एक फ्रैशलुक भी प्रदान करती है | एक बेहतरीन हेयर कटिंग आपके मन को भी बहुत ज्यादा खुश आसानी से कर सकती है
लेडीस ( महिलाओं ) में हेयर कटिंग मुख्यतः 12 प्रकार के होते हैं |
1. वेज हेयर कटिंग
यह हेयर कटिंग छोटे बालों में करी जाती है | यह हेयर कटिंग सभी वर्ग की महिलाओं में करी जा सकती है | यह बहुत आसानी से मेंटेन हो सकती है | अगर आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं तू या हेयर कटिंग करना एक अच्छा विकल्प है | बाल छोटे होने की वजह से उलझते नहीं है और बालों का झड़ना भी कम हो जाता है | छोटे बाल होने की वजह से बालों का रखरखाव अच्छे से किया जा सकता है | यह बहुत अच्छा ग्लैमरस लुक भी देता है |
2. बॉब हेयर कटिंग
शॉर्ट हेयरकट में बॉब हेयरकट का अलग ही महत्व है हालांकि यह बहुत ज्यादा शॉट नहीं होता | यह सामने चेहरे के तरफ से बाल बड़े रहते हैं | एवं लेफ्ट एंड राइट साइड से भी बालों को लंबा रखा जाता है | गर्दन की तरफ से बाल छोटे होते हैं | काफी जबरदस्त ग्लैमर हेयरकट होता है | इसे भी सब वर्क की महिलाएं आसानी से रख सकती हैं |
3. स्ट्रेट हेयर कटिंग
जैसा कि नाम से ही समझ में आ रहा है यह स्ट्रेट हेयर कटिंग है बालों को सीधा काटने को स्ट्रेट हेयर कटिंग कहते हैं यह सभी वर्ग की महिलाओं में बहुत ही खूबसूरत दिखता है
4. V ( वी हेयर कटिंग )
वी हेयर कटिंग का चलन बहुत पुराना है | इसे आज भी बहुत पसंद किया जाता है पूरे बालों को वी शेप में काटना एक अद्भुत कला है | वी शेप में बालों का लंबा होना अनिवार्य है |
5. U ( यू हेयर कटिंग )
यू हेयर कटिंग महिलाओं में बहुत पसंद किया जाता है | यह हेयर कटिंग ज्यादातर सीधे बालों में किया जाता है | इसे मेंटेन करना बहुत आसान है |
6. स्टेप हेयर कटिंग
स्टेप हेयर कटिंग बालों में वॉल्यूम देने के लिए करी जाती है | यह मीडियम टू शॉर्ट लेंथ के बालों में करी जाती है | स्टेप हेयर कटिंग काटने का डिग्री 45 to 90 होता है | यह हेयर कटिंग बालों की बनावट के हिसाब से किया जाता है | स्टेप हेयर कटिंग बेहद खूबसूरत दिखता है | इसमें बालों में out curlआसानी से दिखते हैं
7. 180 ° स्टेप हेयर कटिंग
स्टेप कटिंग के कई नाम है जैसे 180 डिग्री फुल स्टेप हेयर कट, रिवर्स ग्रेजुएशन, फुल वॉल्यूम हेयर कटिंग | यह हेयर कटिंग करने से बालों में पूरी तरह से वॉल्यूम क्रिएट हो जाता है | जिनके बालों में वॉल्यूम कम होता है यह हेयर कटिंग उन्हीं के बालों पर करी जाती है | यह काफी पुराना है लेकिन सबसे ज्यादा किया जाने वाला हेयर कटिंग है |
8. फेदर हेयर कटिंग
यह हेयर कटिंग एडवांस हेयरकट में भी गिनी जाती है | इस हेयर कटिंग का लुक फ्रंट से बहुत ही ज्यादा अच्छा आता है | इस तरह की हेयर कटिंग को बहुत ज्यादा मैनेज नहीं करना पड़ता | यह भी ज्यादातर स्ट्रैट to वेवी हेयर बालों पर करी जाती है | इस हेयर कटिंग में बालों की लेंथ मीडियम रहती है |
9. लोंग लेयर हेयर कटिंग
इस हेयर कटिंग में पूरा लुक फ्रंट से रहता है | यह बैक लुक में भी बहुत ही ज्यादा सुंदर दिखती है | यह उन वालों पर करी जाती है जिनके बाल बहुत लंबे होते हैं और जिन्हें अपने बाल छोटे नहीं कराने |
10. मल्टी लेयर हेयर कटिंग
इस हेयर कटिंग का चलन बहुत ज्यादा है | यह हेयर कटिंग बालों में वॉल्यूम देने के लिए करी जाती है | इस हेयर कटिंग में दो से तीन हेयर कटिंग मिक्स होती हैं | यह भी बालों में वॉल्यूम देने के लिए करी जाती है | इसे भी मैनेज करना बहुत आसान होता है | अगर यह कटिंग सही तरीके से करी जाए तो इसको घर में बहुत ज्यादा सेटिंग नहीं करनी पड़ती |
11. रेजर हेयर कटिंग
यह हेयर कटिंग एडवांस हेयर कटिंग में और क्रिएटिव हेयर कटिंग में गिनी जाती है | यह हेयर कटिंग करने में बहुत महारत चाहिए | यह हेयर कटिंग क्रिएटिव हेयर स्टाइलिश ही कर पाते हैं | इस हेयर कटिंग में कई सालों का अनुभव लगता है | यह हेयर कटिंग बाकी है कटिंग से बिल्कुल अलग होती है | इस हेयर कटिंग में फ्रेंड का लुक बहुत ही जबरदस्त आता है | इस हेयर कटिंग से बालों के स्प्लिट एंड्स भी निकल जाते हैं |
12. ग्लैमर हेयर कटिंग
यह हेयर कटिंग मीडियम लेंथ पर करी जाती है | जिनके बालों में थोड़ा वेव होता है | यह हेयर कटिंग 90° पर करी जाती है | इस हेयर कटिंग में हाइलाइटिंग का होना जरूरी है
यह बेसिक हेयर कटिंग है लेकिन देखा जाए तो चेहरे की बनावट और बालों की बनावट के हिसाब से आप जितने चाहे उतने हेयर कटिंग बना सकते हैं |
vishvas kaushik hair expert BHOPAL 9589717454
What is the most popular haircut | हेयर कटिंग क्या होती है | हेयर कटिंग कितने प्रकार की होती है जानिए |







.png)




2 Comments
हेयर कटिंग के विषय में इतनी विस्तृत ओर सरल भाषा में फोटो के साथ जानकारी बहुत कम पढने ,देखने को मिलती है।👌
ReplyDeleteबहुत धन्यवाद 🙏
Wow bahut Bardiya knowledge diya apki videos Mai her baar dekty hu thanks
ReplyDelete