Editors Choice

3/recent/post-list

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Hair Care | बालों को झड़ने से रोकने के लिए उपाय | बालों को झड़ने से बचाएं | बालों का झड़ना कैसे बंद करें | Hair Expert Vishvas Sir

रोजाना 100 बाल तक झड़ना कोई चिंता का विषय नहीं है  यह एक नॉर्मल कंडीशन है | लेकिन अगर 100 से ज्यादा बाल आपके झड़ रहे हैं तो यह एक चिंता का विषय बन जाता है |

प्याज का रस

आप तीन प्याज लीजिए और उसे अच्छे से पीसकर उस का रस एक कटोरी में निकाल लीजिए | अपने बालों में पहले अच्छे से शैंपू कीजिए और अपने पूरे बालों को सुखा लीजिए | उसके बाद प्याज के रस को अच्छे से अपने स्कैल्प में और बालों पर लगा लीजिए | 30 मिनट से रखने के बाद नार्मल पानी से धो लीजिए | यह 7 दिन में दो बार जरूर करें |

 डीप कंडीशनिंग

अगर आपके बाल ड्राई और फ्रिजी हैं तो आप सप्ताह में एक डीप कंडीशनिंग जरूर लीजिए यह आपके बालों को बहुत अच्छे थे कंडीशनिंग करेगी | और आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे | प्रोफेशनल कंपनी का ही कंडीशनर इस्तेमाल कीजिए |

एलोवेरा जैल  + जैतून का तेल


जैतून के तेल में एलोवेरा जेल को बराबर मात्रा में मिलाइए और उसे अपने सर में अच्छे से लगाकर एक घंटा रखिए | और बालों में हॉट टॉवल से भाप लीजिए ( स्टीम ) | आप हेड स्टैमर से भी भाग ले सकते हैं | आपके झड़ते बालों के लिए यह बहुत ज्यादा उपयोगी है |

हेयर टॉनिक

आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं और टूट रहे हैं | तो आप हेयर टॉनिक का इस्तेमाल कर सकते हैं ( शाह टोन ) अपने सर में अच्छे से शैंपू कीजिए और बाल सुखाने के बाद पूरे स्कैल्प में अच्छे से हेयर टॉनिक लगाइए इसे पूरी रात लगे रहने दीजिए और सुबह उठकर फिर शैंपू कीजिए यह सप्ताह में तीन बार कीजिए | 7 दिनों में ही आपको इसका रिजल्ट दिख जाएगा |

 प्रोफेशनल शैंपू

हम कितना भी अच्छा ट्रीटमेंट क्यों ना ले अगर हमारा शैंपू परफेक्ट नहीं है तो हमारे बाल झड़ने की समस्या निरंतर बनी रहेगी | जरूरी है कि हम अपने बालों के हिसाब से शैंपू खरीदे और उसे अपने बालों पर लगाएं | आपकी बहुत सारी समस्या प्रोफेशनल शैंपू से ही खत्म हो जाएगी |

 आहार




अगर हमें हेयर फॉल हो रहा है तो जरूरी है कि हम अपने भोजन में कुछ जरूरी चीजों को मिलाएं ताकि हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे बालों को भी एक अच्छा प्रोटीन मिले | हम अपने भोजन में सलाद और हरी सब्जियों की मात्रा को ज्यादा कर दें बादाम, काजू , अखरोट इसे भी शामिल करें दूध अवश्य पिएं |

 हेयर स्पा


झड़ते बालों के लिए अगर आप हेयर स्पा ट्रीटमेंट ले रहे हैं तो यह काफी अच्छा ऑप्शन है | हेयर स्पा लेने से बालों में चमक आती है आप रिलैक्स होते हैं बालों में लंबाई आती है | अगर आपके बालों में डैंड्रफ है तो वह भी चली जाएगी आपका स्कैल्प अच्छी तरह से क्लीन होगा | महीने में दो बार हेयर स्पा लेना लाभकारी रहेगा |

 तनाव

तनाव मन के साथ-साथ हमारे शरीर को भी बहुत नुकसान पहुंचाता है तनाव से अनेक समस्याएं पैदा होती है अगर हमारा भोजन बहुत अच्छा है | हम अपने हेयर की काफी अच्छी केयर भी कर रहे हैं | लेकिन हम अगर तनाव, डिप्रेशन, चिंता से घिरे हुए हैं | तो कोई भी दवाई भोजन असर नहीं करेगा | चिंता मुक्त रहिए | जीवन की बहुत सारी समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएंगे |


Hair Care | बालों को झड़ने से रोकने के लिए उपाय | बालों को झड़ने से बचाएं | बालों का झड़ना कैसे बंद करें |  Hair Expert Vishvas Sir 

READ MORE

मानसून ( बारिश का मौसम ) चारों तरफ हरियाली और मन को खुश कर देने वाला मौसम | लेकिन बारिश के मौसम में आपके बाल हेल्दी, चमकदार, और घने बनी रहे | इसके लिए कुछ उपाय करना बहुत जरूरी है |  READ MORE: https://www.vishvaskaushikhairexpert.com/2022/06/hair-care-best-solution.html

जैबोरैंडी हेयर ऑयल क्या है

जैबोरैंडी एक होम्योपैथिक दवाई है | इसका वैज्ञानिक नाम पायलोकार्पस माइक्रोफाइल्ट है | यह एक बहुत फायदेमंद दवाई है | READ MORE:https://www.vishvaskaushikhairexpert.com/2022/06/jaborandi-hair-oil.html

Post a Comment

1 Comments

  1. 👌 बालो के झड़ना रोकने , ओर बालो को हेल्दी बनाये रखने के लिए हेल्दी डाईट प्लान । बहुत बेहतरीन जानकारी।

    🙏 धन्यवाद

    ReplyDelete