Editors Choice

3/recent/post-list

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Hair care : बारिश के मौसम में बालों को झड़ने से कैसे बचाएं | Best Solution | मानसून में बालों की केयर कैसे करें | जानिए

मानसून ( बारिश का मौसम ) चारों तरफ हरियाली और मन को खुश कर देने वाला मौसम | लेकिन बारिश के मौसम में आपके बाल हेल्दी, चमकदार, और घने बनी रहे | इसके लिए कुछ उपाय करना बहुत जरूरी है | जब भी हम बारिश के पानी में भीगते हैं तो हमें घर में आकर फिर शैंपू कर के अच्छे से बालों को सुखा लेना चाहिए अगर आपके बाल ड्राई हैं तो उनमें कुछ कंडीशनर करना बहुत जरूरी होता है | लेकिन अगर आपके बाल ऑयली हैं तो उनमें कंडीशनर नहीं करना चाहिए |


बारिश के मौसम में चारों तरफ मॉइश्चर ( नमी )  ज्यादा होता है | इससे हमारे बाल अच्छे से सुख नहीं पाते और बालों का झड़ना शुरू हो जाता है | बालों को धोने के बाद उसे जितनी जल्दी हो सके अच्छे से टॉवल से सुखा लें | बालों को ज्यादा देर तक गिला ना रखें |

अगर आपने अपने बालों में स्ट्रेटनिंग, हेयर कलर या कोई भी केमिकल प्रोसेस किया है | तो आप अपने बालों को शैंपू और कंडीशनर करने के बाद कम हिट पर ब्लो ड्रायर जरूर करें | इससे आपके बाल जल्दी सूख जाएंगे | और पानी का असर ज्यादा समय तक बालों पर नहीं रहेगा |

  बालों को धोने के लिए बिसलेरी वॉटर या एक्वागार्ड वाटर का इस्तेमाल करें | पानी आपके बालों को अच्छे से साफ करेगा |

•  बारिश के मौसम में बालों को धोने के बाद उसे बांधे नहीं जितनी जल्दी हो सके उन्हें खोल के आसानी से सुखा लें |

•  बालों में भरपूर पोषण के लिए हेयर टॉनिक का इस्तेमाल करें |

अगर आपके बाल बहुत ड्राई और फ्रिजी हैं तो आप 20 दिन में एक बार हेयर स्पा जरूर लें |

बालों और स्कैल्प में गुनगुने तेल की मालिश जरूर करें |

अगर आपके बाल बहुत ऑयली है तो आप हेयर पैक का इस्तेमाल करें | यह हेयर पैक आपके स्कैल्प को ऑइली नहीं होने देगा |

HAIR TONIC



 सवाल : क्या बारिश के मौसम में ब्लो ड्रायर करना चाहिए ?

 जवाब : अगर आपने अपने बालों में केमिकल प्रोसेस किया है जैसे  : हेयर कलर, ग्लोबल हेयर कलर, हेयर स्ट्रेटनिंग, हेयर परमिंग, केराटिन तो आपको ब्लो ड्रायर अनिवार्य रूप से करना चाहिए | अगर आपके बाल घने हैं तो भी आपको ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करना चाहिए | क्योंकि आपको अपने बालों को जल्दी सुखाना है आप ब्लो ड्रायर 400 वाट का यूज़ करें | घरों में 2400 वाट का ब्लो ड्रायर यूज ना करें |

Hair care : बारिश के मौसम में बालों को झड़ने से कैसे बचाएं | Best Solution | मानसून में बालों की केयर कैसे करें | जानिए

Post a Comment

1 Comments

  1. बारिश के मौसम में बालों की देखभाल के लिए बहुत ही उपयोगी जानकारी है।
    आगे भी हमें बारिश के मौसम में बालों की विशेष देखभाल के लिए और सटीक,
    सुन्दर जानकारी उपलब्ध कराएं।👌
    धन्यवाद 🙏

    ReplyDelete