Editors Choice

3/recent/post-list

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

HAIR CARE TIPS | How To Stop Hair Fall | क्या बाल ज्यादा झाड़ते है ? तो करिये ये घरेलू उपाय | बालों का झड़ना बंद

 बाल क्यों झड़ते हैं


बालों का झड़ना आज एक गंभीर विषय बन चुका है क्योंकि  बालों की खूबसूरती के मायने ही कुछ अलग है अच्छे बालों से आपकी खूबसूरती कहीं ज्यादा बढ़ जाती है चमकदार और घने बाल से आपका कॉन्फिडेंस लेवल काफी हद तक बढ़ जाता है | लेकिन आज के समय में परिस्थिति कुछ बदल सी गई है | जिस तरह से हमारी लाइफ स्टाइल बदली है उसका असर हमारे बालों में और त्वचा में साफ तरीके से देखा जा सकता है | वैसे तो बाल झड़ने के बहुत से कारण है | लेकिन उसमें से मुख्य कारण है | अत्यधिक तनाव, खराब जीवनशैली, पौष्टिक तत्वों की कमी, सही शैंपू का चुनाव ना करना एवं बार-बार अपना शैंपू कंडीशनर और हेयर मास्क को बदलना, हेयर कलर और हेयर स्ट्रेटनिंग रिबॉन्डिंग करने के बाद बालों की केयर ना करना,स्टाइलिंग प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल करना,भरपूर नींद ना लेना, नियमित व्यायाम न करना |


हेयर केराटिन, स्ट्रेटनिंग और स्मूथनिंग की एडवांस 7 दिनों की क्लास भोपाल में विश्वास कौशिक हेयर https://www.vishvaskaushikhairexpert.com/2022/07/vishvas-kaushik-hair-academy.html

जैतून का तेल और विटामिन ई

जैतून का तेल बालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है | जैतून के तेल में विटामिन ई को जब आप मिलाकर लगाएंगे तो आपको इससे बहुत अच्छे फायदे मिलेंगे | विटामिन ई का तेल आसानी से मार्केट में उपलब्ध हो जाता है | जैतून के तेल में विटामिन ई की 10 से 12 बूंदे डालिए | और इसे हल्का गर्म करके अपने स्कैल्प पर लगाइए | पूरे बालों में भी अच्छी तरह से इस तेल को लगाइए  | एवं पूरी रात के लिए इनको लगा रहने दें और सुबह उठकर अच्छी शैंपू से बालों को धो लें | सप्ताह में तीन बार इसको जरूर करें | आपको इसके अच्छे रिजल्ट मिलने शुरू हो जाएंगे | 

नारियल का तेल और मीठी नीम

नारियल के तेल को हम बहुत ही पुराने समय से लगाते आ रहे हैं | और इसके बहुत अच्छे लाभ भी मिलते हैं | नारियल के तेल को लगाने से बालों में चमक आती है | और बालों का झड़ना भी बहुत कम हो जाता है | नारियल तेल को गर्म कीजिए और उसमें मीठी नीम की 10 पत्तियां डालिए | ठंडा होने पर अपने पूरे स्काई पर लगाइए एवं पूरे बालों में अच्छी तरह से लगाएं | एवं दो से 5 मिनट हल्के हाथों से मसाज कीजिए | फिर बालों में गरम टॉवल की स्टीम लीजिए | 5 मिनट तक | सप्ताह में तीन बार जरूर कीजिए | बालों का रूखापन एवं बालों का झड़ना कम हो जाएगा | बहुत ज्यादा गर्म तेल को अपने स्कैल्प  पर नहीं लगाना चाहिए | स्कैल्प जलने का खतरा होता है |

दही

दही बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है | सादा दही लीजिए और अपने बालों में 20 मिनट के लिए लगा दीजिए | फिर किसी अच्छे प्रोफेशनल शैंपू से अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें | आपके बालों की ड्राइनेस फ्रिज्जीनेस और बालों का झड़ना बहुत हद तक कम हो जाएगा | अगर दही थोड़ा खट्टा है तो यह और लाभदायक साबित होगा |

प्याज का रस


बालों को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए इस अनियन हेयर ऑयल का इस्तेमाल आप सप्ताह में 3 बार कर सकते हैं | यह बालों की डैंड्रफ को भी खत्म कर देता है | आप इस ऑयल को आसानी से खरीद सकते हैं| 

यह गंजेपन को भी बहुत हद तक रोक देता है |

 आज ही खरीदें


अनियन ऑयल खरीदने के लिए इस लिंक को क्लिक करें 



प्याज का रसदोस्तों प्याज का रस बालों का झड़ना तो रुकता ही है बल्कि री ग्रोथ लाने में भी काम करता है | सर्वप्रथम बालों को किसी अच्छे प्रोफेशनल शैंपू से धो लें एवं उसको सुखा लें | तीन से चार लाल प्याज लीजिए और उसका रस निकाल लीजिए | फिर इस रस को अच्छे से अपने पूरे स्कैल्प में एवं वालों पर लगा दीजिए | बहुत ज्यादा मसाज नहीं करना है | 45 मिनट के लिए बालों पर और स्कैल्प  पर छोड़ दें | फिर नॉर्मल वाटर से बालों को धो लें | ऐसा सप्ताह में 4 बार कीजिए | आपको इसके रिजल्ट मिलने शुरू हो जाएंगे | आप प्याज के रस को जैतून के तेल के साथ या नारियल तेल के साथ मिक्स करके भी लगा सकते हैं | इस तेल को आप पूरी रात भर लगा रहने दीजिए और अगले दिन सुबह उठकर शैंपू कर ले | आपके बालों का झड़ना कम होना शुरू हो जाएगा |

हेयर टॉनिक                                                             
सबसे पहले आप अपने बालों को अच्छी तरीके से शैंपू करें | फिर इसको पूरी तरह से सुखा लें | सुखाने के बाद सेक्शन बाय सेक्शन हेयर टॉनिक को कॉटन की सहायता से अपने पूरे स्कैल्प में बहुत अच्छी तरह से लगा दे | लगाने के बाद कम से कम 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज दीजिए मसाज के बाद पूरे बालों में कम से कम 5 से 7 मिनट स्टीम दीजिए अगले दिन सुबह अपने बालों में अच्छे शैंपू का इस्तेमाल कीजिए | दोस्तों हेयर टॉनिक मार्केट में बहुत आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं किसी भी सबसे अच्छे ब्रांड का हेयर टॉनिक लीजिए | हेयर टॉनिक जड़ी बूटियों के बने होते हैं और यह बालों के झड़ने के साथ-साथ डैंड्रफ को भी कंट्रोल कर देते हैं | इसका इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार जरूर करना चाहिए | अगर आपके बालों में कोई ज्यादा प्रॉब्लम नहीं है तो भी आप हेयर टॉनिक का इस्तेमाल कर सकते हैं  | ऐसे टॉनिक बालों को बहुत अच्छे पोषण देते हैं | हेयर टॉनिक का नियमित इस्तेमाल करने से बालों में चमक हमेशा बनी रहती है |

फायदेमंद गर्म तेल की मसाज

दोस्तों गर्म तेल की मसाज से हमारा ब्लड सरकुलेशन बहुत अच्छा रहता है | हमारा माइंड रिलैक्स रहता है | नींद अच्छी आती है| जो कि हमारे बाल ही नहीं पूरे शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है | सप्ताह में कम से कम 3 बार गर्म तेल से मसाज करना चाहिए | आप ऑलिव ऑयल या नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं | अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो मसाज आपको बहुत ज्यादा और देर तक नहीं लेनी है | तेल  को हम बहुत ज्यादा गर्म नहीं करेंगे |

आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं

विश्वास सर के  शानदार YouTube विडिओ देखे ....




VISHVAS KAUSHIK HAIR EXPERT



HAIR COLOUR



                                                               HAIR CUTTING


BOB HAIR CUTTING


VISHVAS KAUHSIK HAIR ACADMY 

LOCATION : Bhopal , Madhya Pradesh

CONTACT : 9589717454

                      READ MORE....  BEST NEWS AND ARTICLES

COLOR WHEEL

PRIMARY COLOR   RED-BLUE-YELLOW

SECONDARY COLOR  GREEN-VIOLET -ORANGE ..READ MORE   https://www.vishvaskaushikhairexpert.com/2021/04/theory-of-hair-color.html

Post a Comment

3 Comments

  1. धन्यवाद !
    आप ने बहुत अच्छी जानकारी दी।
    बालो के विषय में आगे भी ऐसे ही घरेलु इलाज ओर बताये।

    ReplyDelete
  2. Very nice home remedies.. Always thankful and great ful of Vishwas Bhaiya..

    ReplyDelete
  3. This information is to useful... Thanks for your article's...

    ReplyDelete