Editors Choice

3/recent/post-list

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

HAIR CARE | Best treatment for dry and damaged hair 2023 HAIR TONIC & HAIR SPA |




बदलते मौसम का प्रभाव या बालों में ज्यादा केमिकल प्रोसेस को करना जैसे हेयर कलर, स्ट्रेटनिंग रिबॉन्डिंग, रूट टच अप इत्यादि | लेकिन इनके अलावा भी हमारे हेयर कभी कभी नेचुरल ड्राई ही रहते हैं यह समस्या काफी ज्यादा है और इस समस्या को दूर करने के लिए हम अलग अलग तरह के ट्रीटमेंट करवाते रहते हैं आज सभी को अपने बाल चमकदार और मुलायम चाहिए होते है | आइए जानते हैं बालों को सिल्की मुलायम बनाने के कुछ तरीके |


हेयर स्पा ( HAIR SPA

Hair Spa सलून में किया जाने वाला एक बहुत ही अच्छा और नॉर्मल Hair Treatment है | यह  काफी लोकप्रिय ट्रीटमेंट है Hair Spa करने से हमारे बालों की ड्राइनेस तो दूर होती है साथ ही हमारे बालों का झड़ना भी रुक जाता है अगर आपके बालों में हल्की डैंड्रफ है तो यह भी है SPA करने से चली जाती है | 

HAIR SPA कैसे करते हैं

* सबसे पहले हम बालों को हेयर स्पा के शैंपू से अच्छी तरह से शैंपू करेंगे |

* हम अपने बालों को 80% ड्राई करेंगे |

* अब हम हॉरिजॉन्टल सेक्शन निकाल के हेयर स्पा की क्रीम को पूरे बालों में अच्छी तरह से लगा देंगे |
* क्रीम लगने के बाद हम स्कैल्प में मसाज करेंगे 10 minutes |

* मसाज के बाद हेयर में स्टीम देंगे | 5 minutes

* अब हम नॉर्मल वाटर से हेयर को वॉश करेंगे |

* हम शैंपू नहीं करेंगे और ना ही किसी भी मास्क या कंडीशनर का इस्तेमाल करेंगे |

* अब हम पूरे बालों को टॉवल ड्राई करेंगे |

* और क्लाइंट को 2 दिन के बाद ही शैंपू करने के लिए कहेंगे |

* महीने में दो से तीन बार यह SPA लेने से आपके Hair पहले से ज्यादा हेल्दी चमकदार और स्मूथ बन जाएंगे |

हेयर टॉनिक ( HAIR TONIC ) 


बालों को हेल्दी रखने के लिए HAIR TONIC का इस्तेमाल काफी पुराने समय से किया जा रहा है | अगर आपके बालों में ग्रोथ नहीं है आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं एवं आपके बालों में ड्राइनेस ज्यादा हो गई है तो हम हेयर टॉनिक को सप्ताह में 3 बार अपने बालों में और स्कैल्प पर लगाएंगे |

 हेयर टॉनिक कैसे लगाएं (HAIR TONIC ) 

* हम बालों में सबसे पहले शैंपू करेंगे |

* एवं बालों को 100% ड्राई कर लेंगे |

* एक बाउल में HAIR TONIC को निकालेंगे एवं रुई की मदद से पूरे स्कैल्प में अच्छे से लगा देंगे |

* 10 मिनट हेड मसाज करेंगे |

* 5 मिनट बालों में स्टीम देंगे |

* हम बालों में ना तो कोई शैंपू करेंगे और ना ही बालों को धो लेंगे |

* हम बालों में 2 दिन के बाद ही शैंपू करेंगे |

हेयर मास्क

बालों में हेयर मास्क लगाने से हमारे बालों में चमक आती है और हमारे बालों का उलझना भी बंद हो जाता है | हमने अपने बालों में केमिकल प्रोसेस किया है या फिर हमारे बाल नेचुरल ही ड्राई है हेयर मास्क लगाने से बाल स्मूथ और शाइनी बने रहते हैं


HAIR CARE | Best treatment for dry and damaged hair 2023 HAIR TONIC & HAIR SPA | 

Post a Comment

0 Comments