हमारे बाल
हमारे बालों के झड़ने के बहुत सारे कारण होते हैं जैसे मौसम का बदलना, प्रदूषण, ज्यादा तनाव, स्टाइलिंग प्रोडक्ट का यूज करना, बालों में ज्यादा केमिकल यूज करना जैसे हेयर कलर,स्ट्रेटनिंग,रिबॉन्डिंग आदि | अगर 1 दिन में हमारे 10 से 15 बाल गिर रहे हैं तो वह बालों का झड़ना नहीं होता | अगर आपके बाल 100 से ऊपर झड़ रहे हैं तो वह बालों का झड़ना कहलाता है | तकिए में रोज सुबह बालों का मिलना, नहाते वक्त ज्यादा बाल झड़ना, हर बार कंघी करते समय बालों का झड़ना इत्यादि |
अगर आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं तो कुछ घरेलू उपाय बालों के झड़ने को कंट्रोल कर सकता है
1. एलोवेरा + जैतून का तेल
जैतून के तेल में एलोवेरा जैल मिक्स करके अपने बालों में अच्छी तरह से लगाएं | और फिर 3 घंटे के लिए छोड़ दें | 3 घंटे के बाद बालों में प्रोफेशनल शैंपू करें | ऐसा सप्ताह में दो बार करें | आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा |
2. हेयर टॉनिक
हेयर टॉनिक बालों का एक बहुत अच्छा पोषण होता है यह बालों को टूटने और झड़ने से तो बचाता ही है साथ ही बालों को मजबूत काला और घना भी बनाता है अच्छी ब्रांड का हेयर टॉनिक यूज करें जैसे शहनाज हुसैन ( शाह टोन ) यह एक बहुत पुराना हेयर टॉनिक है जो कि काफी चलन में है सप्ताह में दो से तीन बार इसे डायरेक्ट अपने बालों और स्कैल्प में लगाएं इथे पूरी रात रहने दें और सुबह उठकर बालों में शैंपू कर लें आपके बालों के टूटने की समस्या और झड़ने की समस्या दूर होने लग जाएगी |
3. हेयर स्पा
अगर आपके बालों में कलर स्ट्रेटनिंग रिबॉन्डिंग है तो आप महीने में दो बार हेयर स्पा जरूर ले यह है स्पा केमिकल को कंट्रोल करने के लिए किए जाते हैं जब भी हम अपने बालों में केमिकल लगाते हैं तो हमारे बाल पूरी तरह से ड्राई हो जाते हैं हेयर स्पा बालों की खोई हुई नमी को दोबारा वापस लाता है हेयर स्पा के नियमित इस्तेमाल से आपकी केमिकल से जो बाल झड़ रहे हैं वह रुक जाएंगे |
3. केराटिन ट्रीटमेंट
आजकल मार्केट में सबसे ज्यादा केराटिन ट्रीटमेंट की डिमांड है क्योंकि जब हमारे बाल पूरी तरह से ड्राई हो जाते हैं और ड्राइनेस के कारण हमारे बाल झड़ते हैं चाहे हम अपने बालों में केमिकल यूज करें या फिर हमारे बाल किसी भी कारण से बहुत ज्यादा ड्राई हो तो केराटिन ट्रीटमेंट हमारे बालों को प्रोटीन दे देता है क्योंकि हमारे बाल केराटिन प्रोटीन से बने हैं तो हमारे बालों की ड्राइनेस खत्म हो जाती है इसी साल में दो बार आसानी से किया जा सकता है हमेशा अच्छे ब्रांड का ही केराटिन ट्रीटमेंट लेना चाहिए
4. तनाव
ज्यादा तनाव हमारे बाल ही नहीं हमारे सेहत के लिए भी बहुत खतरनाक होता है जहां तक हो सके तनाव कमले नियमित रूप से व्यायाम करें भोजन में संतुलित आहार ज्यादा लें अपने आप को किसी खेल या नहीं एक्टिविटी में जरूर व्यस्त रखें |
* बाल धोते समय पानी हमेशा एक्वागार्ड या बिसलेरी का यूज़ करें
* बालों को धोने के बाद जितनी जल्दी हो सके बालों को सुखा लें
* अच्छे ब्रांड का शैंपू कंडीशनर और हेयर सिरम यूज करें
* स्टाइलिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम करें
* हेयर कलर हेयर स्ट्रेटनिंग अच्छी कंपनी का यूज़ करें
* अगर बाल ज्यादा झड़ रहे हैं तो मसाज बार-बार ना करें
यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं
HAIR CARE | बालों का झड़ना कैसे रुकता है जानिए जबरदस्त उपाय

1 Comments
बहुत सुन्दर, ओर उपयोगी जानकारी हैं। झंडते बालो के विषय में। 👌
ReplyDeleteधन्यवाद 🙏