Editors Choice

3/recent/post-list

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's.

Hair Care Tips : Hair Fall पतले बालों में स्ट्रेटनिंग मतलब बालों का सत्यानाश |


स्ट्रेटनिंग,रिबॉन्डिंग,स्मूथनिं

कर्ली बालों को सीधा करने के लिए हम स्ट्रेटनिंग या रिबॉन्डिंग अपने बालों में कराते है | और यह बेहद खूबसूरत भी लगती है | स्ट्रेटनिंग का चलन बहुत लंबे समय से देखा गया है | स्ट्रेटनिंग से आपका पूरा लुक चेंज हो जाता है | स्ट्रेटनिंग का पूरा प्रोसेस करने में 4 से 5 घंटे लग जाते हैं | यह बालों में करा जाने वाला केमिकल ट्रीटमेंट है | जिससे बाल पूरी तरह से सीधे हो जाते हैं | इसमें कोई दो राय नहीं कि स्ट्रेटनिंग करने से आप का लुक चेंज हो जाता है और बाल बहुत आसानी से मैनेज किए जा सकते हैं | लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है | अगर स्ट्रेटनिंग सही तरीके से हमारे बालों में नहीं करी गई | तो आप को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है |

 स्ट्रेटनिंग से बड़ा नुकसान

हेयर स्ट्रेटनिंग करने से पहले काफी पहलुओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए |

1. बालों में बहुत ज्यादा केमिकल ना हो | ( हेयर कलर ) ( हेयर स्ट्रेटनिंग )

2. बालों में हेयर फॉल ना हो |

3. बालों में पहले से हेयर स्ट्रेटनिंग ना हो |

4. आपके बालों का किसी तरह का कोई इलाज ना चल रहा हो |

5. बालों में ज्यादा डैंड्रफ ना हो |

 पतले बाल

अगर आपके बाल बहुत पतले हैं तो आपको हेयर स्ट्रेटनिंग रिबॉन्डिंग या स्मूथनिंग नहीं करानी चाहिए | क्योंकि इससे आपके पूरे बालों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है | कई बार यह भी देखा गया है कि स्ट्रेटनिंग करते-करते ही आपके बाल पूरी तरह से झड़ना शुरू हो जाते | क्योंकि पतले बालों में इतनी ताकत नहीं होती कि वह स्ट्रेटनिंग का केमिकल अपने बालों में संभाल सके | इससे बाल ड्राई होने के साथ पूरी तरह से टूट जाता है | आप कितना भी प्रकाशन ले लो लेकिन बालों का झड़ना बंद नहीं होता वह पूरी तरह से निकल जाता है | इसके काफी सारे उदाहरण देखे गए |

अगर स्ट्रेटनिंग करते समय आपके बाल झड़ना शुरू हो जाए तो इस प्रोसेस को उसी समय वही रोक देना चाहिए | और जितना हो सके बालों में मॉइश्चर देना चाहिए | हेयर स्ट्रेटनिंग के लिए बालों का हेल्दी होना बहुत जरूरी है | और जो स्ट्रेटनिंग कर रहे हैं उनको हेयर स्ट्रेटनिंग और बालों का कंपलीट नॉलेज होना भी बहुत जरूरी है | अधूरे ज्ञान के साथ यह ट्रीटमेंट कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे एक बार जुड़ा हुआ बाल पहले की तरह वापस नहीं आता और अगर आ जाए तो उनको बहुत समय लगता है | आजकल ऐसे हेयर ट्रीटमेंट आ गए हैं जिनसे वालों को बचाया जा सकता है | लेकिन यह गलती नहीं होनी चाहिए |

पतले बालों को स्ट्रेट कैसे करें |

अब सवाल यह है कि जिनके बाल पतले हैं उन्हें भी अपना लुक चेंज चाहिए तो वह अपने बालों में ऐसा क्या करें कि उनके बाल सीधे हो जाए साथ में सिल्की भी रहे और स्मूथ भी रहे |

1. जिनके बाल पतले हैं वह अपने बालों में केराटिन ट्रीटमेंट करवा सकते हैं | इस ट्रीटमेंट से 30% बाल आसानी से सीधे हो जाते हैं |

2. हेयर बोटोक्स ट्रीटमेंट भी इसका बहुत अच्छा विकल्प है यह पतले बाल और ड्राई बालों के लिए बहुत अच्छा ट्रीटमेंट है इससे भी बाल आपके सीधे हो जाते हैं बालों में चमक रहती है और बाल हेल्थी दिखने लग जाते हैं |

3. नैनो ट्रीटमेंट | यह एक बहुत अच्छा ट्रीटमेंट है जिससे आपके बाल सीधे हो जाते हैं बालों में चमक बहुत रहती है और बाल स्मूथ हो जाते हैं | यह काफी एडवांस ट्रीटमेंट है और इससे बाल डैमेज नहीं होते |

स्ट्रेटनिंग से झड़े हुए बालों को कैसे वापस लाएं |

अगर किसी के बाल स्ट्रेटनिंग प्रोसेस से झड़ गए हैं तो उनको वापस लाने के लिए प्रोटीन ट्रीटमेंट बालों पर कराना बहुत जरूरी है |

एडवांस हेयर स्पा : यह है स्पा बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है बालों को मोटा करता है | और अगर रूट में आपके हेयर बजे हुए हैं तो यह उसमें भी री ग्रोथ कर देता है |

हेयर टॉनिक : यह बालों का बहुत अच्छा पोषण है | यह झड़े हुए बालों को भी वापस लाने की ताकत रखता है | यह आपके बालों में चमक लाता है और आपके बालों को हेल्दी बनाता है | इस ट्रीटमेंट को सप्ताह में 3 बार करना चाहिए |

यह ट्रीटमेंट हेयर एक्सपर्ट की सलाह से ही करना चाहिए |

दोस्तों यह आर्टिकल आपको कैसा लगा मुझे कमेंट करके जरूर बताएं और अगर आपको इस तरह की कोई प्रॉब्लम है तो संपर्क जरूर करें 

Post a Comment

1 Comments

  1. पतले बालो को हेल्दी , स्टेट ओर लम्बे , चमकदार बनाये रखने का जबरदस्त उपाय। 👌
    🙏धन्यवाद

    ReplyDelete