सबसे बड़ा सवाल : बालों को गीला क्यों नहीं रखना चाहिए
काले ,घने, लंबे और चमकदार बाल सभी को बहुत पसंद है और उसके रखरखाव के लिए हर कोई हर संभव कोशिश करता है | चाहे वह अच्छे शैंपू का चुनाव हो या कोई बहुत अच्छा हेयर ट्रीटमेंट | क्योंकि इन सभी चीजों से हमारे बाल काफी अच्छे घने ,काले और हेल्दी होते हैं | पर हम कुछ ऐसी छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं जो हमारे बालों को इतना सब कुछ ट्रीटमेंट और अच्छे शैंपू लेने के बाद भी नुकसान पहुंचा देते हैं |
जैसे बालों में जब भी हम शैंपू करते हैं या जब भी हम अपने बालों को अच्छे से धोते हैं तो हम बालों को उसी वक्त सुखाते नहीं है बस सारी प्रॉब्लम यहीं से शुरू होती है |
जब हमारे बाल लंबे समय तक पानी से गीले रहते हैं तो पानी में जो भी हार्डनेस, खारा पन या थोड़ा सा भी प्रदूषित पानी हमारे बालों मैं लगता है तो वह अगर हम थोड़ा सा भी लंबे समय तक बालों में रहने दें या किसी काम के जल्दी में ना सुखाएं तो वह खराब है या हॉट वाटर हमारे बालों की नेचुरल नमी को रोकना शुरू कर देता है यह प्रोसेस धीरे - धीरे शुरू होता है जो आगे चलकर बालों का ड्राई होना बालों का टूटना और बालों का झड़ना इन सभी का कारण बन जाता है|
पानी को कैसे सुखाएं
1. जब भी हम अपने बालों पर शैंपू करते हैं और कंडीशनर करते हैं अगर हमारे बाल छोटे हैं तो हम किसी भी मोटे टॉवल से अपने बालों को अच्छी तरह से सुखा लें 5 से 10 मिनट में आपके बाल पूरी तरह से सूख जाएंगे ध्यान रहे बालों को जोर से रगड़ना नहीं है हल्के हाथों से सुखाना है इससे अगर पानी में कोई ड्राइनेस है या खारा पर है तो वह चला जाएगा और आपके बालों में चमक और हेल्थ दोनों रहेगी |
2. अगर आपके बाल बहुत बड़े हैं जैसे शोल्डर लेंथ के नीचे या कमर तक तो आपको अच्छे से बाल धोने के बाद पहले तो किसी टॉवल से अच्छी तरह से आप बालों को जितना हो सके सुखा लें लेकिन इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है | इसके बाद आप कोई भी नॉर्मल ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं | यह आपके बालों को जल्दी सुखा देगा और आपके बालों को कुछ नुकसान भी नहीं होगा | क्योंकि बाल जितने लंबे होंगे उनको सूखने में उतना ही वक्त लगता है लेकिन ब्लो ड्राई आपके बालों को जल्दी सुख देगा जिससे आपके बाल लंबे समय तक गीले नहीं रहेंगे |
3.अगर आप किसी ऐसी जगह पर हैं जहां का पानी बहुत ज्यादा हार्ड है या खारा है तो आप पूरा शैंपू होने के बाद अपने बालों में एक्वागार्ड के पानी से अच्छी तरह से अपना सर धो लीजिए इससे भी खराब पन दूर हो जाता है और बालों को कुछ नुकसान नहीं होता |
जितना हो सके बालों को जल्दी सुखाए और बहुत सारी परेशानियों से बचें
HAIR CARE : बाल झड़ रहे हैं तो भूलकर भी ना करें यह गलती | बालों को जल्दी सुखाने से होंगे बड़े फायदे | जानिए



1 Comments
ये सुझाव मेरे बालो की समस्या के लिए बहुत काम के है।
ReplyDeleteबालो के विषय में इतनी छोटी -छोटी, गहरी व महत्वपूर्ण जानकारी देने बहुत - बहुत धन्यवाद। 🙏